Nitish Sarkar Oath: पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी, नीतीश की नई सरकार में 12 नए मंत्रियों की एंट्री
Nitish Sarkar Oath: नीतीश कुमार के साथ घटक दल बीजेपी, जदयू, लोजपा आर, हम और रालोमो से कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी हो गई जबकि 12 नए मंत्रियों ने एंट्री ले ली है।

Nitish Sarkar Oath: बिहार में नई सरकार ने आकार ले लिया है। राज्यपाल आरिफ मोम्मद खान ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। घटक दल बीजेपी, जदयू, लोजपा आर, हम और रालोमो से कुल 26 मंत्री बने। इस लिस्ट से पिछली सरकार के 19 मंत्रियों की छुट्टी हो गई जबकि 12 नए मंत्रियों ने एंट्री ले ली है। पत्ता कटने वालों की लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी और पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा का नाम नाम शामिल है।
नई सरकार में जिन चेहरों को जगह नहीं मिली है उनमें पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, नीरज सिंह बब्लू, केदार प्रसाद गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, जीवेश मिश्रा, महेश्वर हजारी, राजू सिंह, डॉ सुनील कुमार, संजय सरावगी, संतोष सिंह, जनक राम, शिला मंडल, नीतीश मिश्र, विजय कुमार मंडल, प्रेम कुमार, हरि सहनी, कृष्ण नंदन पासवान, रत्नेश सदा, जयंत राज के नाम शामिल हैं। पिछली सरकार में मंत्री सिंह सुमित कुमार सिंह चकाई से चुनाव हार गए हैं। एक अन्य मंत्री मोतीलाल प्रसाद को टिकट ही नहीं मिला था। वे रीगा के विधायक थे। उनकी जगह वैद्यनाथ प्रसाद को टिकट मिला।
इस बार 12 चेहरे पहली बार नीतीश कुमार सरकार के मंत्री बने। इनमें रामकृपाल यादव, बीजेपी, संजय सिंह टाइगर, बीजेपी, अरुण शंकर प्रसाद, बीजेपी, रमा निषाद, बीजेपी, लखेंद्र कुमार रौशन, बीजेपी,श्रेयसी सिंह, बीजेपी, संजय कुमार, लोजपा-आर, संजय कुमार सिंह, लोजपा-आर, दीपक प्रकाश, रालोमो के नाम शामिल हैं। दीपक प्रसाद रोलोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं। वे विधायक भी नहीं हैं। बिना चुनाव लड़े ही वे मंत्री बन गए। उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा।
इन्टरनेशनल खिलाड़ी श्रेयसी सिंह को भी नई सरकार में मंत्री बनने केा मौका मिला। वे दूसरी बार विधायक बनी हैं। मुजफ्फरपुर के औराई की विधायक रमा निषाद को पहली जीत के बाद मंत्री बना दिया गया है। वह पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। असहज स्थितियों में उन्होंने बिहार सें सबसे बड़ी लीड(57 हजार की) ली।




साइन इन