make Nishant CM demand in Nitish samvad in Nalnda Bihar निशांत को कुर्सी पर बैठाकर दिल्ली जाइए, सीएम नीतीश की सभा में लगे नारे; 25 से 30 की मांग भी उठी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत को कुर्सी पर बैठाकर दिल्ली जाइए, सीएम नीतीश की सभा में लगे नारे; 25 से 30 की मांग भी उठी

नीतीश कुमार जब भाषण करने उठे तब भी लोग शांत नहीं हुए। लोगों ने बताया कि नीतीश कुमार के नाम पर बिहार विधानसभा चुनाव में वोट दिए थे। कहा जा रहा था कि 25 से 30 फिर से नीतीश।

Thu, 26 March 2026 01:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
निशांत को कुर्सी पर बैठाकर दिल्ली जाइए, सीएम नीतीश की सभा में लगे नारे; 25 से 30 की मांग भी उठी

नालंदा में समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की सभा में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी। जय निशांत, तय निशांत के नारे लगे। नीतीश कुमार के समर्थकों ने 25 से 30 फिर से नीतीश नारे की याद दिलाई गयी। लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार के बगैर बिहार की हालत विधवा नारी की तरह हो जाएगी। इसलिए वे अभी दिल्ली नहीं जाएं। अगर जाते ही हैं तो निशांत कुमार को अपनी कुर्सी पर बैठाकर जाएं।

गुरुवार को नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। लगातार निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। दरअसल निशांत कुमार को लेकर जदयू में हलचल मची है। अनंत सिंह ने पहले ही निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर दी। दूसरी ओर एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सभा में मंच से निशांत के लिए आशीर्वाद मांगा। सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि जो भी पद मिलेगा उसे निशांत संभाल सकते है। वे सीएम या डिप्टी सीएम कुछ भी बन सकते हैं क्यों कि डिजर्व करते हैं। मुख्यमंत्री के संवाद में शामिल महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार दिल्ली नहीं जाएं। बिहार और यहां के लोगों को उनकी जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा सीएम बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत CM मटेरियल

कुछ देर के लिए लिए स्थिति ऐसी बन गई कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। नीतीश कुमार जब भाषण करने उठे तब भी लोग शांत नहीं हुए। लोगों ने बताया कि नीतीश कुमार के नाम पर बिहार विधानसभा चुनाव में वोट दिए थे। कहा जा रहा था कि 25 से 30 फिर से नीतीश। वे बीच में ही बिहार को छोड़कर क्यों दिल्ली जा रहे हैं। इससे ऐसा लगता है जैसे पति के बगैर कोई महिला विधवा हो जाती है। उन्हें यहीं रहना चाहिए। उन्हें बिहार में रहकर यहीं की राजनीति करना है। एक व्यक्ति ने कहा कि अगर वे दिल्ली जाना जरूरी समझते हैं तो निशांत कुमार को पहले अपनी कुर्सी पर बैठाकर जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के कामों को बुकलेट के जरिए घऱ-घर पहुंचाएं, निशांत ने दिया टास्क

जदयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार काफी ऐक्टिव हैं। पार्टी की गतिविधियों के साथ वे सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते हैं। गुरुवार को उन्होंने पटना में माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। निशांत कुमार ने बिहार की उन्नति, प्रगति के लिए मां से आशीर्वाद मांगा। नीतीश कुमार राज्यसभा के निर्वाचित हो चुके हैं। दिल्ली की राजनीति में जाने के बाद बिहार में नई सरकार का बनना तय है। आगामी सरकार में निशांत कुमार की बड़ी भूमिका हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजगार और महिलाओं का विकास, नालंदा को 810 करोड़ की सौगात देकर क्या बोले नीतीश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।