nishant gives task to jdu leaders and said make A booklet of work done by nitish kumar नीतीश कुमार के कामों को बुकलेट के जरिए घर-घर पहुंचाएं, निशांत का JDU नेताओं को टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार के कामों को बुकलेट के जरिए घर-घर पहुंचाएं, निशांत का JDU नेताओं को टास्क

निशांत ने कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। जिस प्रकार उनके पिताजी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वह भी सभी वरिष्ठ नेताओं तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

Thu, 26 March 2026 06:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नीतीश कुमार के कामों को बुकलेट के जरिए घर-घर पहुंचाएं, निशांत का JDU नेताओं को टास्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र व जदयू नेता निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि नीतीश कुमार के कार्यों को बुकलेट के माध्यम से घर-घर पहुंचाएं। विशेष रूप से वर्ष 2005 के बाद बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, ताकि जनता इन बदलावों से भलीभांति अवगत हो सके।

उन्होंने बुधवार को सारण प्रमंडल के जिलाध्यक्षों व प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान उन्हें राज्य सरकार के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का टास्क सौंपा। निशांत ने कहा कि वे आम जनता से संवाद बढ़ाएं। बैठक में गोपालगंज, सीवान एवं छपरा जिले के संगठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई, क्या है तरीका

पूरे बिहार के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। निशांत ने कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। जिस प्रकार उनके पिताजी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वह भी सभी वरिष्ठ नेताओं तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ललन सर्राफ, संजय गांधी, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, सारण के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, गोपालगंज के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल एवं सीवान के जिलाध्यक्ष विकास कुमार उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए पटना में कॉल सेंटर, डेटाबेस बनाने का भी प्लान

निशांत नई पीढ़ी के आवाज- नवल शर्मा

जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि निशांत कुमार नई पीढ़ी की सशक्त, साफ-सुथरी और संवेदनशील आवाज बनकर उभर रहे हैं। उनकी सादगी, मर्यादा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है। नीतीश कुमार ने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम माना है। वही मूल्य, वही दृष्टि और वही जनसमर्पण की भावना निशांत कुमार में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जो उन्हें स्वाभाविक रूप से एक जिम्मेदार भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनाती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।