बिहार में नया मोर्चा; टीम तेज प्रताप का VVIP समेत 5 दलों से गठबंधन, RJD को न्योता
पार्टी और परिवार से अलग चल रहे तेज प्रताप ने नया सियासी दांव चला है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान उन्होने टीम तेज प्रताप और विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) समेत 5 दलों के साथ गठबंधन का ऐलान किया। तेज प्रताप ने कहा कि अब मिलकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे।

बिहार चुनाव से पहले एक और नया मोर्चा तैयार हो गया है। टीम तेज प्रताप ने पांच दलों के साथ गठबंधन किया है। जिसमें प्रदीप निषाद की विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल है। जिसकी घोषणा खुद तेज प्रताप यादव की है। पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होने गठबंधन का ऐलान किया, और कहा कि अब मिलकर हम लोग अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
तेज प्रताप ने कहा कि हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका है, आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे, बहुत दुश्मन लोगों को लगेगा कि हम आगे बढ़ रहे। मुझे विश्वास है कि हम आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होने अपने दल से आरजेडी, कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी जुड़ने का आमंत्रण दे डाला। वहीं महागठबंधन की सहयोगी मुकेश सहनी की वीआईपी को बहुरूपिया बता डाला।
तेज प्रताप वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि तेजस्वी महुआ से कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तेजस्वी को हम शुरू से आशीर्वाद दे रहे हैं कि तेजस्वी आगे बढ़ें।
आपको बता दें विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) के संस्थापक प्रदीप निषाद है। जो बिहार में हेलीकॉप्टर बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं। बीती 28 जून को नई पार्टी की घोषणा की थी। कभी वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के बेहद करीबी रहे प्रदीप ने नई पार्टी बनाई है।
यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले प्रदीप निषाद और सहनी के बीच यूपी चुनाव से एक साल पहले 2021 में दूरियां बढ़ गई थी। आरोप लगाते हुए उन्होने कहा था कि पार्टी में उनको मान-सम्मान नहीं मिल रहा था। जिसके चलते मुकेश सहनी की वीआईपी छोड़ दी। अब टीम तेज प्रताप के साथ हो गए हैं।




साइन इन