neet student dead body found in radhe krishna hostel patna पटना के हॉस्टल में मिली नीट छात्रा की लाश, फंदे से लटक रही थी; मची सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के हॉस्टल में मिली नीट छात्रा की लाश, फंदे से लटक रही थी; मची सनसनी

छात्रा का नाम श्रुति कुमारी बताया जा रहा है। छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है। श्रृति समस्तीपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

Tue, 2 June 2026 12:40 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना के हॉस्टल में मिली नीट छात्रा की लाश, फंदे से लटक रही थी; मची सनसनी

पटना में एक नीट छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत मिली है। नीट छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि छात्रा ने सुसाइड किया है। कहा जा रहा है कि हॉस्चल के कमरे में छात्रा की लाश लटकती हालत में मिली है। छात्रा का नाम श्रुति कुमारी बताया जा रहा है। छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है। श्रृति समस्तीपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में हॉस्टल की मालिक आभा सिंह के हवाले से बताया जा रहा है कि सोमवार की रात श्रृति ने खाना-पीना खाया था और फिर सोने चली गई थी। उसने अपने कुछ दोस्तों से बातचीत की थी। हालांकि, इस दौरान वो रही थी।

श्रृति के बारे में मीडिय रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वो काफी शांत स्वभाव की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रिश्तेदारों ने कहा है कि कोई लड़का उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। बता दें कि यह हॉस्टल पत्रकार नगर थाने के सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर -2 A/26 में है। आभा सिंह ने बताया है कि सोमवार की रात श्रुति ने अपने दोस्तों से परेशान होकर रोते हुए कहा था कि उसके माता-पिता उससे बात नहीं करते हैं। श्रुति इस हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी और कोर्स खत्म होने के बाद अपने गांव चली गई थी। अभी 10 दिन पहले ही वो हॉस्टल में आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रुति की एक दोस्त अंशु ने बतायाा है कि श्रुति सुबह से नजर नहीं आ रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप कर बेटी को लटका दिया, बिहार में पेड़ से लटकी मिली लड़की तो बोले परिजन
ये भी पढ़ें:मां-बेटी का सेक्स रैकेट और घर में यौनवर्धक दवाएं, बेतिया में पुलिस की रेड

जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। धक्का देने पर उसके कमरे का दरवाजा खुल गया था। अंदर श्रुति फंदे से लटकी हुई थी। अंशु ने यह भी बताया है कि उसकी सहेली रात के वक्त काफी परेशान थी और रोते हुए उनके पास भी गई थी। उन्होंने श्रुति को काफी समझाया भी था। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि श्रुति की मां पेशे से शिक्षिका हैं और उसके पिता किसान हैं। नीट छात्रा के एक रिश्तेदार ने बताया है कि श्रुति की सहेली ने कहा है कि श्रुति को एक लड़का कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। हालांकि श्रुति ने इस बारे में कभी नहीं बताया था। बहरहाल अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि छात्रा वर्ष 2024 से हॉस्टल में रह रही थी।

चित्रगुप्त नगर के हॉस्टल में बेहोश मिली थी छात्रा, बाद में हो गई थी मौत

बता दें कि इससे पहले जनवरी के महीने में पटना के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक नीट छात्रा बेहोश मिली थी। बाद में इस छात्रा की मौत हो गई थी। मौत के बाद इस मामले को लेकर काफी हंगामाा हुआ थ। 09 जनवरी 2026 को चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर इस मामले की मूल प्राथमिकी दर्ज की थी । आरोप के अनुसार पीड़िता अपने हास्टल में बेहोश पायी गयी थी। पीड़िता के पिता ने अपनी पुत्री के शरीर पर चोट के निशान पाये जाने की बात कही थी। साथ ही, उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किये जाने का भी शक जाहिर किया था। बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु अस्पताल में हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छोटे दुकानदारों को राहत, 10 से कम कर्मी रखने पर नहीं कराना होगा निबंधन

मृतिका को नाबालिग पाए जाने के बाद मामले का मूल अभिलेख पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत को सौंप दिया गया था । बाद में बिहार सरकार की सिफारिस पर मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी । सीबीआई आरसी 07/2026 के रूप में अपनी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।