daughter rape and hang from tree family alleged after dead body found रेप कर बेटी को लटका दिया, बिहार में पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की तो बोले परिजन; सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रेप कर बेटी को लटका दिया, बिहार में पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की तो बोले परिजन; सनसनी

लड़की के परिजनों परिजन का कहना है कि किशोरी रात में शौच के लिए घर के पीछे गई थी लेकिन बाद में पेड़ से लटकता उसका शव मिला। उनको आशंका है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है और बाद में हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पेड़ से लटकाया गया है।

Tue, 2 June 2026 11:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, तरवारा, सीवान
share
रेप कर बेटी को लटका दिया, बिहार में पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की तो बोले परिजन; सनसनी

बिहार के सीवान जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक नाबालिग लड़की की लाश पेड़ से लटकी मिली है। लड़की की लाश मिलने के बाद परिजनों ने संगीन इल्जाम लगाए हैं और कहा है कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है और फिर हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दियाा गया है। यहां जीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित बगीचे में एक किशोरी का शव आम के पेड़ से लटकता मिला है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका के परिजनों को आशंका है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया कि रविवार कि शाम तेज आंधी और बारिश के बाद गांव के लड़के आम चुनने के लिए पास के बगीचे में गए थे। इस दौरान इनकी नजर आम के पेड़ से लटकते हुए एक शव पर पड़ी। लड़कों ने फौरन इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां-बेटी का सेक्स रैकेट और घर में यौनवर्धक दवाएं, बेतिया में पुलिस की रेड
ये भी पढ़ें:बिहार में सास से झगड़े के बाद पत्नी ने बेटी के साथ खा लिया जहर, दोनों की मौत

इसके बाद कुछ ही देर बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में शव की पहचान गांव की ही एक लड़की के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां, पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को लटकाया

इधर मृतक लड़की के परिजनों परिजन का कहना है कि किशोरी रात में शौच के लिए घर के पीछे गई थी लेकिन बाद में पेड़ से लटकता उसका शव मिला। उनको आशंका है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है और बाद में हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पेड़ से लटकाया गया है। परिजनों के इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी टीम के सदस्यों ने जुटाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर को 109 योजनाओं की देंगे सौगात, सहयोग शिविर में भी जाएंगे
ये भी पढ़ें:सामाजिक सुरक्षा पेंशन दस तारीख को खाते में भेजें, सम्राट चौधरी ने दिए कई आदेश

पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इधर इस पूरे मामले पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ से लटकता एक लड़की का शव मिला है। परिजन को आशंका है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।