Mother daughter sex racket busted in bettiah Sex Pills found police caught five people मां-बेटी का सेक्स रैकेट और घर में यौनवर्धक दवाएं, बिहार के बेतिया में पुलिस की रेड; 5 अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मां-बेटी का सेक्स रैकेट और घर में यौनवर्धक दवाएं, बिहार के बेतिया में पुलिस की रेड; 5 अरेस्ट

सेक्स रैकेट के धंधे को मां-बेटी और बेटी की एक सहेली मिलकर चला रही थी। पुलिस ने मौके से यौन शक्तिवर्धक दवा, सिगरेट के पैकेट, गुटखा पान-मसाला, कई मोबाइल फोन, एक बाइक व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया है।

Tue, 2 June 2026 10:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बेतिया, पश्चिम चंपारण
share
मां-बेटी का सेक्स रैकेट और घर में यौनवर्धक दवाएं, बिहार के बेतिया में पुलिस की रेड; 5 अरेस्ट

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि इस सेक्स रैकेट का संचालन मां और बेटी मिलकर कर रही थी। पुलिस की रेड के बाद घर के अंदर से यौनवर्धक दवाओं समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। बेतिया शहर के एक मुहल्ले मे अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलरहा था।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की दोपहर छापेमारी कर पर्दाफास किया है।कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रिहाइसी इलाके में चोरी छुपे अनैतिक देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) का धंधा चलाने का पर्दाफाश हुआ है। इस धंधे को मकान मालकिन, उसकी पुत्री व पुत्री की दोस्त मिलकर या धंधा चला रही थी। रविवार को पुलिस की टीम गुप्त सूचना पर मोहल्ले के एक मकान में छापेमारी कर चार महिला व एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार महिलाओं में मकान मालकिन, उसकी पुत्री, पुत्री की दोस्त भी शामिल है। सोमवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार के आरोप में मकान मालकिन समेत चार महिला व श्रीनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी किशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने अपने खुद के बयान पर एफआईआर दर्ज किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छोटे दुकानदारों को राहत, 10 से कम कर्मी रखने पर नहीं कराना होगा निबंधन
ये भी पढ़ें:बिहार में हीटवेव से बचकर करें, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; अभी और चढ़ेगा पारा

पुलिस ने मौके से यौन शक्तिवर्धक दवा, सिगरेट के पैकेट, गुटखा पान-मसाला, कई मोबाइल फोन, एक बाइक व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर के एक मोहल्ले के आवासीय मकान में लड़कियों व महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) कराया जा रहा है। सूचना पर सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में कालीबाग व मनुआपुल थाना की पुलिस मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। पांचो को गिरफ्तार किया गया। मकान की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। रविवार की दोपहर जैसे ही पुलिस की टीम मकान की घेराबंदी की तो मकान के ग्राउंड फ्लोर से दो महिलाएं दौड़कर भागने लगी। संदेह होने पर महिला पुलिस दोनों को दौड़कर पकड़ लिया।

एक लड़की गोरखपुर की रहने वाली

आपको बता दें कि इससे पहले कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के घर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में मकान मालिक भी शामिल थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया था कि पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर कालीबाग, नगर, मनुआपुल व क्यूआरटी टीम के साथ छापेमारी की गई। जहां से चार लड़कियों व दो युवक को पकड़ा गया था। मकान मालिक को भी हिरासत में लिया गया था।

पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की प्रथम दृष्टया नाबालिक प्रतीत हो रही है। लड़कियों की उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है तीन लड़कियां इसी जिले की और एक लड़की गोरखपुर की है। उसके एड्रेस का भी सत्यापन कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।