यह तेजस्वी पर भाई वीरेंद्र की प्रेशर पॉलिटिक्स है, 2 करोड़ ऑफर पर बीजेपी के नीरज RJD पर भड़के
नीरज कुमार ने कहा कि यह भाई वीरेंद्र को ओछी चाल है। इस तरह की बयानबाजी करके वे अपने ही दल पर दबाव बना रहे हैं। कहीं से उनको पता चल गया होगा कि तेजस्वी यादव उनका टिकट काटने वाले हैं।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र के दो करोड़ ऑफर वाले बयाने पर बीजेपी ने हमला किया है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि भाई वीरेंद्र अपनी पार्टी पर दबाव बनाने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने जीतनराम मांझी को एनडीए का लॉयल नेता बताया और कहा कि बिहार के चुनाव में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है। भाई वीरेंद्र ने शनिवार को कहा था कि राजद को तोड़ने के लिए उन्हें दो करोड़ का ऑफर दिया गया था। उन्होंने जीतनराम मांझी और सीएम नीतीश कुमार का भी नाम लिया।
नीरज कुमार ने कहा कि यह भाई वीरेंद्र को ओछी चाल है। इस तरह की बयानबाजी करके वे अपने ही दल पर दबाव बना रहे हैं। कहीं से उनको पता चल गया होगा कि तेजस्वी यादव उनका टिकट काटने वाले हैं। प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत वे इस तरह का फूहर और ओछा बयान दे रहे हैं। जीतनराम मांझी एक आदर्शवादी नेता हैं और एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं। बिहार के चुनाव में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है। सस्ती लोकप्रियता के लिए भाई वीरेंद्र बड़े नेताओं पर गलत आरोप लगा रहे हैं।
दरअसल शनिवार को भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान सामने आया था। एक इंटरव्यू में उन्होनें कहा कि साल 2010 में राजद को तोड़ने के लिए जीतनराम मांझी के आदमी उनके पास 2 करोड़ का ऑफर लेकर आए थे। उस समय आरजेडी के 22 विधायक थे। जीतनराम मांझी के काफी करीबी दानिश रिजवान ने उन्हें दो करोड़ देने की बात कही और सीएम नीतीश कुमार से बात भी कराई। लेकिन उस ऑफर को ठुकरा दिया था। उस समय 22 में से 13 विधायक भाग रहे थे।
भाई वीरेंद्र के बयान पर जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की तीखी प्रतिक्रिया आई। पार्टी की ओर से कहा गया कि भाई वीरेंद्र माफी मांगें नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन