NDA Women's Brigade opens front, women power will take to the streets in Patna CM Samrat Chaudhary will support NDA महिला ब्रिगेड ने खोला मोर्चा, पटना में सड़क पर उतरेगी नारी शक्ति; CM सम्राट चौधरी देंगे साथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NDA महिला ब्रिगेड ने खोला मोर्चा, पटना में सड़क पर उतरेगी नारी शक्ति; CM सम्राट चौधरी देंगे साथ

सोमवार को गांधी मैदान के कारगिल चौक पर एनडीए महिला कार्यकर्ताओं का आक्रोश प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण महिलाओं को संबोधित करेंगे।

Sun, 19 April 2026 11:27 PMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
NDA महिला ब्रिगेड ने खोला मोर्चा,  पटना में सड़क पर उतरेगी नारी शक्ति;  CM सम्राट चौधरी देंगे साथ

Bihar News: महिला आरक्षण संशोधन बिल विधेयक गिर जाने के बाद बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों ने कांग्रेस, राजद, समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। बिल के संसद में पारित नहीं होने के खिलाफ सोमवार को गांधी मैदान के कारगिल चौक पर एनडीए महिला कार्यकर्ताओं का आक्रोश प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण महिलाओं को संबोधित करेंगे।

रविवार शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार की शाम को गांधी मैदान और कारगिल चौक पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। संजय सरावगी ने बताया कि गांधी मैदान में लाखों की संख्या में महिलाएं एकत्रित होंगी और विपक्ष के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रदर्शन करेंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। महिलाएं गांधी मैदान मार्च करती हुईं कारगिल चौक तक जाएंगी। उन्होंने कहा कि आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों से एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं के अलावा आम महिलाए भी आएंगी और संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने में रोड़ा अटकाने वाले विपक्ष के नेताओं से जवाब मांगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान, स्कूली बच्चों को इन 4 जगहों पर घुमाएगी सरकार

इस बाबत एक भव्य मंच भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर बिहार की आधी आबादी निराश और खुद को अपमानित महसूस कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आक्रोश रैली में महिलाएं राजद और कांग्रेस से यह सवाल भी पूछेंगी कि उनकी घर की महिलाएं जब सांसद बन सकती हैं तो हम गांव की महिलाओं को इस हक और अधिकार से वंचित क्यों किया गया?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल सत्ता पर काबिज रहने का खेल, शिवानंद तिवारी भाजपा पर बरसे

रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाकर महिला आरक्षण बिल संसद में गिर जान के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने कहा कि इस प्रकरण में विपक्ष के सभी दलों का महिला विरोधि चेहरा उजागर हो गया है। इन दलों ने मिलकर महिलाओं को सदन में जाने का रास्ता बंद कर दिया है। बिहार की महिलाओं ने इन्हें पहले ही असली स्थान बता दिया है। अब देश भर की महिलाएं इन्हें मजा चखाएगी। अगर बिल पास हो जाता तो सदन में उनकी उपस्थिति काफी बढ़ जाती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम टिकट देते हैं, RSS वाले पैर धुलवाते हैं; तेजस्वी की महिला आरक्षण बिल पर सफाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।