We give tickets RSS make them wash feet Tejashwi clarifies on opposition to Women's Reservation bill हम टिकट देते हैं, RSS वाले उनसे पैर धुलवाते हैं; तेजस्वी ने महिला आरक्षण बिल के विरोध पर दी सफाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हम टिकट देते हैं, RSS वाले उनसे पैर धुलवाते हैं; तेजस्वी ने महिला आरक्षण बिल के विरोध पर दी सफाई

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट हमारे गठबंधन ने दिया। ये लोग टिकट नहीं देते पर महिलाओं से आरएसएस वाले पैर धुलवाते हैं। बीजेपी के लोग मनुस्मृति को मानते हैं।

Sun, 19 April 2026 06:15 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हम टिकट देते हैं, RSS वाले उनसे पैर धुलवाते हैं; तेजस्वी ने महिला आरक्षण बिल के विरोध पर दी सफाई

Tejawi Yadav: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने तथ्यों के साथ भाजपा और केंद्र सरकार को महिला विरोधी बताया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि महिला विरोधी भाजपाईयों को सच्चाई स्वीकार करना चाहिए। आज तक एनडीए ने बिहार से केंद्र में किसी महिला को मंत्री नहीं बनाया। हकीकत है कि विपक्ष का कोई भी दल महिला विरोधी नहीं है। हम उन्हें टिकट देते हैं और आरएसएस के लोग उनसे पैर धुलवाते हैं।

पटना में रविवार को पत्रकारों से तेजस्वी यादव ने बात की। कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं का स्थान कहां है यह सब लोगों को पता है। लोकसभा, विधानसभा या अन्य चुनाव में महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट हमारे गठबंधन ने दिया। ये लोग टिकट नहीं देते पर महिलाओं से आरएसएस वाले पैर धुलवाते हैं। बीजेपी के लोग मनुस्मृति को मानते हैं। महिला रिजर्वेशन बिल को लेकर हमारा कोई भी विरोध नहीं है। इस बिल की आड़ में भाजपा डिलिमिटेशन का बिल ला रही थी इसलिए विरोध करना पड़ा। ये सीट वे अपने हिसाब से काटने वाले थे। जहां विपक्ष मजबूत है उन सीटों को चार बार काटते। उनकी मंशा साफ नहीं तो विरोध किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू लड़े, चाचा नीतीश झुके; तेजस्वी बोले- गुजरात से रिमोट से चलेगी बिहार सरका

तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं का विरोध कौन करेगा। हम तो चाहते हैं कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दें। लेकिन, इसमें ओबीसी की महिलाओं की भागेदारी भी तय होना चाहिए। ऐसा बिल सरकार लाए जिससे केवल शहर में रहने वाली नहीं बल्कि गांव में रहने वाली महिलाएं भी पार्लियामेंट जाएं। लेकिन, इन लोगों को मनमानी करना है। जो महिलाएं पहले से आगे हैं उन्हीं को आगे बढ़ाने की मंशा थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव पर छिड़ी बहस तो दो मामा ने कर दी भांजे की हत्या, अब उम्रकैद की सजा

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने देश भर की महिलाओं के साथ धोखा किया है। ये महिलाओं की उन्नति नहीं देखना चाहते। सदन में वह काला दिन था जब सदन में महिला आरक्षण बिल को रोका गया। बिहार के बाद देश की महिलाएं विपक्षी दलों को इसका जवाब देंगी। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे देश की महिलाओं को उनका हक दिला कर रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:76000 स्कूलों में म्यूजिक टीचर नहीं, तबला-ढोलक पर 150 करोड़ किए खर्च: तेजस्वी

लोकसभा में विपक्ष की ओर से विरोध किए जाने के बाद महिला आरक्षण विधेयक गिर गया। भाजपा इसे विपक्ष के खिलाफ हथियार बनाकर देश भर में ले जाने का ऐलान कर चुकी है। एनडीए के सभी दल विपक्ष को महिलाओं की नजर में विलेन साबित करने की तैयारी कर चुके हैं। इसे देखते हुए तेजस्वी यादव ने अपना पक्ष साफ करने की कोशिश की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।