Grand Beginning of Shat Chandi Mahayagna and Devi Mandir Festival in Nardiganj शतचंडी महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण आज , Nawada Hindi News - Hindustan
More

शतचंडी महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण आज

जिले के नारदीगंज बाजार स्थित बड़ी देवी मंदिर के प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं बड़ी देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार से भव्य शुभारम्भ होगा। इसमें श्रद्धालुओं की भारी संख्या जुटेगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 6 मई को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा होगी।

Sun, 3 May 2026 11:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share
शतचंडी महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण आज

​जिले के नारदीगंज बाजार स्थित बड़ी देवी मंदिर के प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं बड़ी देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार से भव्य शुभारम्भ होगा। 3 मई रविवार को काशी वाराणसी के सुप्रसिद्ध योगीराज समाधि बाबा की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ आरम्भ होगा। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान होगा। आयोजन समिति के निर्णयानुसार, रविवार से लेकर यज्ञ संपन्न होने तक पूरे बाजार क्षेत्र में लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

महोत्सव का मुख्य आकर्षण

​महोत्सव का मुख्य आकर्षण 6 मई बुधवार को सुबह 7:00 बजे निकलने वाली भव्य कलश यात्रा होगी। इसमें सैकड़ों कन्याएं और महिलाएं शामिल होंगी। गाजे-बाजे और रथों के साथ यह यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर बाजार भ्रमण करते हुए पुरानी नदी, चरियारी पहाड़ी रोड होते हुए पंचाने नदी के संगम तट पहुंचेगी, जहां जलभरी की जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य राजीव रंजन उर्फ संजू, संजय प्रसाद, कृष्णा, शिवशंकर, अखिलेश, सुजीत कुमार और गौतम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता महोत्सव की सफलता में जुटे दिख रहे हैं। 6 मई को कलश यात्रा व कर्म कुटी के बाद 7 मई को मंडप प्रवेश, अग्नि मंथन एवं जलाधिवास होगा। 8 मई को अन्नाधिवास, 9 मई 2026को वस्त्राधिवास, 10 मई को मिष्टानधिवास, 11 मई को शर्कराधिवास, घृताधिवास, फलाधिवास व औषधिधिवास का अनुष्ठान पूर्ण होगा। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलश यात्रा के साथ हरिहरात्मक महायज्ञ शुरू
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाथ खसरा में मां देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई जलभरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।