Inauguration of New Temple in Nath Khasra Enthusiastic Pilgrims Participate in Prana Pratishtha Rituals नाथ खसरा में मां देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई जलभरी, Jahanabad Hindi News - Hindustan
More

नाथ खसरा में मां देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई जलभरी

नाथ खसरा ग्राम में मां देवी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु जल यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं का उत्साह जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। 1 से 8 मई तक यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें हवन, कथा और भजन आयोजित हो रहे हैं। 8 मई को भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

Sat, 2 May 2026 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
नाथ खसरा में मां देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई जलभरी

नवनिर्मित मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा वातावरण जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए किया गया था जलपान और प्रसाद की व्यवस्था मेहंदिया, निज संवाददाता।

धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी

प्रखंड क्षेत्र के नाथ खसरा ग्राम में मां देवी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मैनपुरा स्थित सूर्य मंदिर घाट से भव्य जल यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और सैंकड़ो वाहनों के विशाल काफिले के साथ सोन नदी पहुंचे। जहां से उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर कलश यात्रा के रूप में नाथ खसरा ग्राम स्थित यज्ञ मंडप तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा तथा जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा जलपान और प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यह संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान स्वामी श्री राम परपन्ना जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

यज्ञ का आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 1 मई से 8 मई तक सप्ताहव्यापी यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिदिन हवन-पूजन, कथा-प्रवचन और भजन-कीर्तन आयोजित हो रहे हैं। साथ ही सातों दिन रात्रि में स्वामी जी महाराज द्वारा प्रवचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म, ज्ञान और भक्ति का लाभ उठा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार 8 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन किया जाएगा। उसी दिन भव्य भंडारे का आयोजन होगा और मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम विधिवत संपन्न कराया जाएगा। जबकि 9 मई को देवी जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गांव को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।

कलश यात्रा का दृश्य

फोटो- 02 मई अरवल- 10 कैप्शन- अरवल के नाथ खरसा गांव में नवनिर्मित मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।