नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
महंथ स्टेडियम इटौन में आज से शुरू होगा 09 दिवसीय यज्ञ नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

चानन, निज संवाददाता। राम चलित्र दास महंथ स्टेडियम इटौन में 09 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर शनिवार को 1051 कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को राज्य महिला आयोग की सदस्या सह भाजपा नेत्री पिंकी कुशवाहा, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष महंथ मंगल दास, उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच डॉ. संजय कुमार, सचिव अम्बीका महतो, कोषाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय, उमेश मलाकर द्वारा भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
महायज्ञ का कार्यक्रम
श्रीराम महायज्ञ 03 मई से 11 मई तक होना है। महायज्ञ के पहले दिन शनिवार को विराट कलश शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, रथ, एवं देवी -देवाताओं की झांकियों से सजी शोभायात्रा यज्ञ स्थल से मननपुर बाजार होते हुए मलिया डीह तक 05 किलोमीटर लंबी यात्रा तय की गई। कलश शोभा यात्रा में 11 जोड़ी बरती के अलावा स्थानीय लोग भी साथ चल रहे थे। पूरे रास्ते जय श्री राम, राधे-राधे जय माता दी के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
महायज्ञ का शुभारंभ
रविवार को यज्ञ मंडप में अग्नि प्रज्जवलित कर महायज्ञ शुरू किया जायेगा। कलश शोभायात्रा में बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में समाजसेवी प्रेम सदन कुमार पप्पु, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, पैक्सअध्यक्ष मिथिलेश यादव, पूर्व मुखिया परशराम यादव, दिनेश राय, मुकेश मंडल, कारू मांझी, राजो मांझी, शंभू महतो, संजय मोदी, धनंजय पटेल, डॉ. सुनील कुमार, उपसरपंच गणेश राय, बबलू मंडल, अरूण महतो सहित हजारों लोग साथ चल रहे थे।
महायज्ञ के आयोजन के विशेषताएँ
09 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ में रोजना भागवत कथा, वृंदावन की रासलीला, भंडारा आरती, कीर्तन आदि का आयोजन किया गया है। महायज्ञ को लेकर आस पास का वातारण अभी से ही भक्ति में तल्लीन हो गया। इस तरह का महायज्ञ जीवन से दरिद्रता, बाधाओं और कष्टों को दूर करने के लिए किया जाता है, जो आध्यात्मिक और धार्मिक उत्सव का प्रतीक है। महायज्ञ में मनोरंजन के ख्याल से मौत कुंआ, जलपरी, मीना बाजार, झूला आदि भी लगाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन