कलश यात्रा के साथ हरिहरात्मक महायज्ञ शुरू
Balia News - भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोरंटाडीह (उजियार) स्थित हथियाराम मठ परिसर में
भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोरंटाडीह (उजियार) स्थित हथियाराम मठ परिसर में नवनिर्मित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ की कलश यात्रा शनिवार को गाजे-बाजे के साथ निकली। भक्ति भजन गाते और डीजे के भक्ति धुनों पर झुमते श्रद्धालुओं उजियार गंगा घाट पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां आचार्यों ने वैदिक विधि से कलश स्थापित कराया।महामंडलेश्वर आत्म प्रकाश यति के देख-रेख में आयोजित इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 10 मई को एवं भण्डारा 11 मई को सुनिश्चित है। प्रतिदिन पंडित मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में सहयोगी आचार्यों द्वारा मानवता के कल्याण के लिए पावन आहुतियां दी जाएंगी।
रोज शाम छह से रात 10 बजे तक विभिन्न कथा वाचकों द्वारा प्रवचन व सत्संग का कार्यक्रम होगा।कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर हथियाराम मठ से चल रही थी। आयोजक आत्मप्रकाश यति महाराज रथ पर विराजमान होकर आगे आगे चल रहे थे। एन एच 31 पर लगभग डेढ़ किलोमीटर कलश यात्रा को सुरक्षित करने के लिए नरहीं पुलिस पुरी तरह मुस्तैद रही। यात्रा के दौरान उजियार और मंगला भवानी के पास सभी गाड़ियों को रोक दिया गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह खुद कलश यात्रा के आगे आगे अपने मातहतों के साथ मुस्तैद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन