Narendra Modi reminded of Rajiv Gandhi lashed at RJD Congress on corruption 'लालटेन' जलाकर 'पंजा' आपके पैसों पर हाथ मारता था, मोदी ने राजीव गांधी की याद दिला विपक्ष को लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'लालटेन' जलाकर 'पंजा' आपके पैसों पर हाथ मारता था, मोदी ने राजीव गांधी की याद दिला विपक्ष को लपेटा

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की आदत हो गई वे गरीब के घर की चिंता नहीं करेंगे। राजीव गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि केंद्र सरकार 100 पैसे भेजती है तो 85 पैसा बीच में लुट जाता है।

Mon, 15 Sep 2025 07:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
'लालटेन' जलाकर 'पंजा' आपके पैसों पर हाथ मारता था, मोदी ने राजीव गांधी की याद दिला विपक्ष को लपेटा

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया की धरती से कांग्रेस और राजद की उनके नेता के बयान से ही आईना दिखा दी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बयान की याद दिलाते हुए मोदी ने कहा कि ये लोग जनता के हिस्से के पैसों पर हाथ साफ करते रहे। सोमवार को पीएम मोदी चुनावी साल में सातवीं बार बिहार दौरे पर आए। पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और चालीस हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को अपनी तिजोरी भरने की आदत हो गई वे गरीब के घर की चिंता नहीं करेंगे। राजीव गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना था कि केंद्र सरकार 100 पैसे भेजती है तो 85 पैसा बीच में लुट जाता है। 15 पैसा ही जनता को मिलता है। कांग्रेस-राजद की सरकार में सीधे गरीब के खाते में पैसे नहीं जाते थे। लालटेन जलाकर पंजा उन पैसों पर हाथ मारता था। कोरोना के बाद से हर गरीब को मुफ्त राशन मिलता है। कांग्रेस के राज में ऐसा नहीं होता था। आयुष्मान योजना की वजह से हर गरीब को 5 लाख की मुफ्त इलाज की सुविधा है। जिन लोगों ने आपके लिए अस्पताल तक नहीं बनाए वे आपको मुफ्त इलाज की सुविधा देखना भी नहीं चाहते हैं। उन्हें आपकी कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार के सम्मान को और बिहार की पहचान को ठेस पहुंचाया। आज सीमांचल में घुसपैठ के कारण डेमोग्राफी का नुकसान हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा; बिहार में मोदी का राहुल-तेजस्वी पर तीखा हमला

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी बीते दो दशक से बिहार की सत्ता से बाहर हैं। इसमें बिहार की माताओं-बहनों की बड़ी भूमिका है। राजद के दौर में खुलेआम हत्या बलात्कार और फिरौती के लिए अपहरण जैसे अपराधों की सबसे बड़ी भुक्तभोगी बिहार की हमारी माताएं बहने रहीं। आज महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की तुलना बीड़ी से की, साख गिरा दिया; मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी को धो डाला

पीएम ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीविका दीदी अभियान की सफलता देश में अभूतपूर्व है। आज भी 500 करोड़ का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड इन बहनों के लिए जारी किया है। इससे गांव-गांव के सेल्फ हेल्प ग्रुप को मदद मिलेगी। महिलाओं को अपना सामर्थ्य बनाने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस के लिए अपने परिवार की चिंता सबसे बड़ा काम है। ये लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे। लेकिन मोदी के लिए आप सभी मोदी का परिवार हैं। इसीलिए मोदी कहता है सबका साथ सबका विकास। यह लोग कहते हैं अपने परिवार का साथ और अपने परिवार का विकास। मोदी आपके खर्च की चिंता करता है, आपके बचत की चिंता करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी ने नीतीश संग पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात
ये भी पढ़ें:PM मोदी के सभा स्थल से तेजस्वी ने की वीडियो रिपोर्टिंग, पुराने वादे की याद दिलाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।