PM Narendra Modi says yatra to protect infiltrators in a veiled attack on Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Voter Rights Tour घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा; वोटर लिस्ट के SIR को लेकर राहुल, तेजस्वी के विरोध पर मोदी का हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा; वोटर लिस्ट के SIR को लेकर राहुल, तेजस्वी के विरोध पर मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का नाम लिए बिना कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है, नारे लगाए जा रहे हैं, लेकिन घुसपैठियों को बाहर जाना ही होगा।

Mon, 15 Sep 2025 09:32 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा; वोटर लिस्ट के SIR को लेकर राहुल, तेजस्वी के विरोध पर मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा का नाम लिए बिना कहा है कि घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाली जा रही है। पूर्णिया में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लगभग 18 मिनट का भाषण किया, जिसमें करीब 3 मिनट समय उन्होंने घुसपैठियों की समस्या और उसकी वजह से देश में बदल रही जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) पर दिया। पीएम ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि घुसपैठियों को बाहर जाना ही होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “कांग्रेस और आरजेडी से बिहार के सम्मान को ही नहीं, पहचान को भी खतरा है। सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का संकट खड़ा हो चुका है। बिहार, बंगाल, असम और कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। लेकिन वोट बैंक का स्वार्थ देखिए, कांग्रेस, आरजेडी और उसके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में लगे हैं, उन्हें बचाने में लगे हैं।”

पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो गया; PM मोदी ने हवाई सेवा शुरू कर दी; नीतीश भी रहे साथ

मोदी ने आगे कहा- “बेशर्मी के साथ, विदेश से आए घुसपैठियों को बचाने के लिए, ये लोग नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं। ये लोग बिहार और देश के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं। लेकिन आज पूर्णिया से मैं इनको एक बात अच्छी तरह समझाना चाहता हूं, आरजेडी, कांग्रेस वालों की जमात कान खोनकर सुन ले, जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है।”

बिहार की तुलना बीड़ी से की, साख का नुकसान किया; नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी को धो डाला

पीएम ने घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई को मोदी की गारंटी बताते हुए कहा- “जो उनके बचाव में खड़े हैं, जो घुसपैठियों को बचाने के लिए मैदान में आ गए हैं, मैं उनको चुनौती देता हूं कि जितना जोर लगा लो, हम घुसपैठियों को हटाने के संकल्प पर काम करते रहेंगे। जो घुसपैठियों की ढाल बनते हैं, वो सुन लें, भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी। यह मोदी की गारंटी है। घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी और देश इसका अच्छा परिणाम भी देखकर रहेगा। घुसपैठ के समर्थन में आरजेडी, कांग्रेस वाले जो विषय उछाल रहे हैं, बिहार और देश की जनता उन्हें बहुत करारा जवाब देने जा रही है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं; घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस-RJD पर बरसे मोदी
ये भी पढ़ें:PM मोदी ने नीतीश संग पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात
ये भी पढ़ें:आज से पूर्णिया उड़ान भरेगा, सांसद पप्पू यादव का ट्वीट; एयरपोर्ट पर क्रेडिट वॉर?
ये भी पढ़ें:PM मोदी के सभा स्थल से तेजस्वी ने की वीडियो रिपोर्टिंग, पुराने वादे की याद दिलाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।