बिहार की तुलना बीड़ी से की, साख का नुकसान किया; नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी को धो डाला
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी वालों को बिहार का विकास पच नहीं रहा है। इन पार्टियों ने बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। इसीलिए बिहार की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं।

पूर्णिया की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी और राजद पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट चल रहे हैं। बिहार के राजगीर में हॉकी के एशिया कप का आयोजन हुआ। सिमरिया पुल जैसे ऐतिहासिक निर्माण कार्य हुए। लेकिन कांग्रेस और आरजेडी वालों को यह सब पच नहीं रहा है। इन पार्टियों ने बिहार को बदनाम करने की ठान ली है। इसीलिए बिहार की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन किया और यहां से पहली कॉमर्सियल उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम ने करीब 40 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास भी किया।
नरेन्द्र मोदी ने कहा क बिहार जब भी आगे बढ़ता है, ये लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं। आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है। इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है। इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब बिहार को विकास करते देखकर फिर कांग्रेस, राजद ने बिहार को बदनाम करने में जुटे हैं। इन लोगों से कभी बिहार का भला नहीं हो सकता। ये लोग अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं। ऐसे में आपके परिवार का कभी भला नहीं कर सकते।
पीएम ने कहा कि बिहार के किसानों के पास आमदनी का साधन मखाने की खेती रहा है। लेकिन पिछली सरकारों ने मखाना किसानों की उपेक्षा की। जो बिहार के चक्कर काट रहे हैं वे हमारी सरकार आने के पहले मखाना देखे भी नहीं होंगे। हमारी सरकार ने मखाना को प्राथमिकता दी। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का गठन किया। इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। मखाना किसानों को अच्छी की कीमत मिले इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। मखाना सेक्टर के विकास के लिए हमारी सरकार ने पोने पांच करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। बिहार के विकास की यह गति, बिहार की प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। जिन लोगों ने दशकों तक बिहार का शोषण किया, इस धरती को धोखा दिया वे आज इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि राज्य में इतना काम हो सकता है।




साइन इन