Nanad Bhabhi died buried under soil how tragic accident happened in Purnea मिट्टी में दबकर ननद और भौजाई की मौत, पूर्णिया में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मिट्टी में दबकर ननद और भौजाई की मौत, पूर्णिया में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

पूर्णिया जिले के बायसी में शुक्रवार शाम को मिट्टी के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों आपस में ननद-भौजाई थीं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Fri, 17 April 2026 08:29 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बायसी (पूर्णिया)
share
मिट्टी में दबकर ननद और भौजाई की मौत, पूर्णिया में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

Purnea News: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में ननद और भौजाई लगती थीं। मिट्टी के नीचे दबने से उनकी जान चली गई। घटना बायसी थाना क्षेत्र के सुगवामहानंदपुर पंचायत अंतर्गत मसनतपुर गांव में हुई। एक ही परिवार को दो महिलाओं की एक साथ मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शाम करीब पांच बजे जलकरिया नदी किनारे घर के लिए मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी काटने के क्रम में नदी किनारे बना बड़ा टीला अचानक भरभराकर उन पर गिर पड़ा, जिससे दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान बारिक की पत्नी बीबी हसमती (35 वर्ष) तथा उसकी बहन सेमी खातून (19 वर्ष) के रूप में हुई है। सेमी खातून की अभी शादी नहीं हुई थी, जबकि बीबी हसमती अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। एक ही परिवार की दो महिलाओं की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डेंगराह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

(बायसी से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे भारत से टकराए रिटायर्ड कर्मी की दर्दनाक मौत, पुल के नीचे सड़क पर बिखरा शव
ये भी पढ़ें:नानी के श्राद्ध से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, दोस्ती निभाते दूसरे की भी गई जान
ये भी पढ़ें:रामनवमी के दिन छपरा में बड़ा हादसा, 3 बच्चों की मौत;भाई को बचातीं 2 बहनें डूबीं
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।