महिला के अधिकारों पर विपक्ष की संकीर्ण राजनीति : रेणु
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि विपक्ष महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक कदम बताया। विधायक रामा देवी ने सांसद पप्पू यादव के बयान की आलोचना की। भाजपा महिला मोर्चा जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगा।

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा पश्चिमी जिला कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक रेणु देवी ने कहा कि देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने का ऐतिहासिक अवसर आया तब विपक्ष ने अपनी संकीर्ण राजनीति का परिचय दिया। यह स्पष्ट दर्शाता है कि विपक्ष महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है और महिला आरक्षण बिल उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। विशिष्ट अतिथि औराई की विधायक रामा देवी ने सांसद पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
पश्चिमी जिलाध्यक्ष याचना शाही ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता समाज में जागरूकता फैलाने व महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। महिला मोर्चा आने वाले समय में इस मुद्दे पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन