महिला अधिकारों पर विपक्ष के साथ पप्पू यादव के बयान का जोरदार विरोध
-नारीशक्ति के सम्मान में महिला और युवा मोर्चा मैदान में पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला म

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में संसद में नारीशक्ति के अधिकार एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तुत नारीशक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के समर्थन में तथा विपक्षी दलों द्वारा इसे बाधित किए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत काला पट्टा बांधकर महिला कॉलेज से भव्य विरोध मार्च निकाला गया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अभद्र एवं तुच्छ मानसिकता से प्रेरित टिप्पणी को लेकर कार्यक्रम में भारी आक्रोश देखा गया। महिला मोर्चा की सदस्यों एवं उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि समाज की मर्यादा और गरिमा के विरुद्ध भी है।
विरोध मार्च में महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सरिता राय, भाजपा जिला प्रवक्ता अनिता कुमारी, तारा शाह, वीणा सूद, जिला उपाध्यक्ष आरती जायसवाल, इंदु सिंह, महामंत्री सोनिका पाहूजा, नीतू सिंह, पिंकी गुप्ता, पंकज कुमारी, पिंकी सिन्हा, ललिता गुप्ता, वीणा मंडल, रूमा दास सहित अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। वहीं युवा मोर्चा की ओर से जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक मंजीत कुमार, सुदर्शन मिश्रा, सुमित गौतम, महामंत्री रितेश सिंह, विक्की गोश्वामी, सूरज शाह, सत्यम श्रीराम, मोहित भट्ट, संतोष राय, प्रकाश दास, दिलीप ठाकुर, अभ्यम लाल, हरि दास, मिथुन दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन