राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शहर में निकाला धिक्कार मार्च
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 17 अप्रैल को लोकसभा में परिसीमन सुधार और महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ मतदान के विरोध में धिक्कार मार्च निकाला। यह मार्च कंपनीबाग से शुरू होकर कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर समाप्त हुआ। मार्च में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई ने बुधवार को जिला मुख्यालय में धिक्कार मार्च निकाला। यह मार्च 17 अप्रैल को लोकसभा में इंडिया गठबंधन द्वारा परिसीमन सुधार एवं महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के विरोध में मतदान के खिलाफ निकाला गया। इसकी शुरुआत कंपनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से हुई और कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर इसका समापन हुआ। मौके पर रामेश्वर सिंह, दिलीप कुशवाहा, प्रीति कुमारी, रोशन कुशवाहा, लखींद्र भगत, रामानंद प्रसाद (रमन), वीरेंद्र प्रसाद, उपेंद्र कुमार, बख्तियार, राजा दुलारे, आजम, शशिभूषण, प्रवीण कुमार, मिंटू कुमार, रामसुरेश महतो, गणेश ठाकुर, रमाकांत, त्रिभुवन आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन