muzaffarpur police attack by mob one dead during firing three cops are injured थानेदार ने सीने में सटा गोली मारी, मुजप्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में मौत; SHO सस्पेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

थानेदार ने सीने में सटा गोली मारी, मुजप्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में मौत; SHO सस्पेंड

गांववालों का कहना है कि गाली-गलौज के बाद थानेदार ने अजय पर गोली चलाई तो वह बच गया। जगतवीर आए तो उन्होंने थानेदार को फायरिंग करने से रोका लेकिन थानेदार नहीं माने और उनके सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Wed, 18 March 2026 12:56 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
थानेदार ने सीने में सटा गोली मारी, मुजप्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में मौत; SHO सस्पेंड

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जमकर बवाल हुआ है। यहां पॉक्सो के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। गायघाट के चोरनिया गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस व ग्रामीण में भिड़ंत हो गई। इसमें हुई फायरिंग में ग्रामीण जगतवीर राय (55) की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर से थानेदार राजा सिंह समेत चार पुलिस कर्मी घायल है। गांव में पुलिस के खिलाफ भाड़ी आक्रोश है। सुबह 11 बजे तक पुलिस गांव में डर से नहीं पहुंची।

ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी थानेदार को गिरफ्तार की जाए। एसएसपी ने गायघाट थानेदार राजा सिंह को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस का आरोप है कि मंगलवार की रात पॉक्सो मामले में आरोपित के घर छापेमारी की गई। इसी दौरान आरोपी और उसके पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसमें पुलिस पर फायरिंग भी की गई। इसके जवाब में थानेदार ने दो राउंड हवाई फायरिंग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मुंह दबा 15 दिन के बच्चे की हत्या, मां बोली- कातिल का मोबाइल मिला
ये भी पढ़ें:बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, बारिश कब होगी; जानिए मौसम का हाल

मृतक के चाचा टुन्ना राय और अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान थानेदार ने शराब पी रखी थी। पॉक्सो के आरोपी भिखारी राय के बजाय अजय कुमार के घर पर रात में छापेमारी की गई। पुलिस ने अजय को पकड़ लिया। उसने गिरफ्तारी का कारण पूछा और कहा कि केस या वारंट दिखाइए। इसपर थानेदार, अजय के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उसको खींच कर ले जाने लगे। इस पर मारपीट हो गई। पुलिस ने पहले एक राउंड हवाई फायर किया। उसके बाद अजय पर गोली चलाई तो वह बच गया। जगतवीर आए तो उन्होंने थानेदार को फायरिंग करने से रोका लेकिन थानेदार नहीं माने और उनके सीने में पिस्टल सटाकर गोली मार दी।

टुन्ना राय ने बताया कि मौके पर ही जगतवीर की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस कर्मी भागने लगे। करीब दो किलोमीटर तक पुलिस पैदल भागती रही। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उन्हें खदेड़ा। सुबह में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गए। थानेदार की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने हंगामा किया गया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने मौके पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की है। उन्होंने सभी बिंदुओं पर जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पटना में भी पुलिस पर हमला

इधर पटना में भी पुलिस पर हमला हुआ है। पटन में बुद्धा कॉलोनी थाने के चीनाकोठी में मादक पदार्थ की सूचना पर पहुंची बिहार पुलिस की नारकोटिक्स विभाग की टीम पर मंगलवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों ने छापामार टीम पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया। अचानक हुए हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने अपने बचाव में हवाई फायरिंग की। इसके बाद भगदड़ मच गई और हमला करने वाले भागने लगे। तब तक बुद्धा कॉलोनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं 50- 60 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिहार पुलिस की नारकोटिक्स विभाग की टीम बुद्धा कॉलोनी के चिनाकोठी इलाके में छापा मारने पहुंची थी। टीम को सूचना थी कि एक घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है। इस पर टीम ने चीनाकोठी में आकाश धनगर के घर पर छापा मारा और एक थैला बरामद किया। थैला लेने के लिए वह टीम से भिड़ गया और पुलिसवालों से छीनकर बगल के नाले में फेंक दिया।

तभी आसपास के लोगों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। नारकोटिक्स टीम कुछ समझ पाती तब तक काफी संख्या में आसपास के लोग आ गए और पुलिसकर्मियों को खदेड़ने लगे। हालात बेकाबू होने पर पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा चार राउंड हवाई फायरिंग की। गोली चलते ही हमलावर भीड़ तितर-बितर हो गई, तब जाकर पुलिसकर्मी वहां से निकले। इसी बीच बुद्धा कॉलोनी पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने नाले में फेंका गया थैला निकाला। थैले में 54 पुड़िया स्मैक और 67 हजार रुपये थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 साल यौन शोषण के बाद छात्रा को तीसरी मंजिल से क्यों फेंका, बिहार में कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।