shreya coaching centre director throw girl from third floor after sexually harassed her for seven years muzaffarpur 7 साल यौन शोषण के बाद कोचिंग संचालक ने छात्रा को तीसरी मंजिल से क्यों फेंका, बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

7 साल यौन शोषण के बाद कोचिंग संचालक ने छात्रा को तीसरी मंजिल से क्यों फेंका, बिहार में कांड

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री नौवीं क्लास से ही नवीन के कोल्हुआ स्थित श्रेया कोचिंग सेंटर में पढ़ रही है। नवीन मूल रूप से मोतीपुर के कोटरकट्टा का निवासी है। पढ़ाई के दौरान उसने पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

Wed, 18 March 2026 09:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
7 साल यौन शोषण के बाद कोचिंग संचालक ने छात्रा को तीसरी मंजिल से क्यों फेंका, बिहार में कांड

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सात साल तक एक छात्रा का यौन शोषण करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया गय। दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना के कोल्हुआ पैगंबरपुर के इमली चौक स्थित कोचिंग संचालक शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया।

शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण किया। इसके बाद शिक्षक ने दूसरी जगह शादी रचा ली। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे अपने घर बुलाया और बातों में उलझाकर तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां विवाद होने छात्रा को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। फिलहाल ब्रह्मपुरा स्थित एक अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस में राजेश राम और अल्लावरु का विरोध तेज,इस्तीफा मांगा;दिल्ली जाएंगे नेता

नौ मार्च को हुई इस घटना को लेकर छात्रा के पिता ने अब अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कोचिंग संचालक नवीन कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। वह फरार है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री नौवीं क्लास से ही नवीन के कोल्हुआ स्थित श्रेया कोचिंग सेंटर में पढ़ रही है। नवीन मूल रूप से मोतीपुर के कोटरकट्टा का निवासी है। पढ़ाई के दौरान उसने पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

सात वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुत्री को अपने घर बुलाता था। शादी का आश्वासन देता था। इस बीच नवीन ने बीते माह दूसरी जगह शादी कर ली। पुत्री ने जब इसका विरोध किया तो उसे नौ मार्च को अपने घर बुलाया तथा जान मारने की नीयत से घर की तीसरी मंजिल पर ले जाकर धक्का दे दिया। आसपास के लोगों ने उसकी पुत्री को अस्पताल पहुंचाया। सारी बातें पुत्री ने घटना के बाद होश आने पर बताई है, तब इसकी एफआईआर कराने पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार पर बिहार के 20 करोड़ मजदूरों का 850 करोड़ बकाया, मनरेगा के मजदूर घटे
ये भी पढ़ें:बिहार के 300 सीओ और राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे, संघ बोला-सरकार का दावा गलत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।