Bihar weather report temperature increased rain after three days said imd Bihar Weather: बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, बारिश कब होगी; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, बारिश कब होगी; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: अभी बढ़े हुए तापमान की वजह से बिहार में कई जगहों पर गर्मी झेल रहे लोगों को आगे बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

Wed, 18 March 2026 09:37 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, बारिश कब होगी; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में मार्च के महीने में लोगों को अच्ची गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन के वक्त तीखी धूप निकलने की वजह से लोग धूप में जाने से बचने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन अभी बढ़े हुए तापमान की वजह से गर्मी झेल रहे लोगों को आगे बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20, 21 और 22 मार्च को उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और गोपालंगज में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर तथा उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुर, सहरसा औऱ पूर्णिया में भी एक दो स्थानों पर बरसात हो सकती है। 20 मार्च को दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया में भी एक दो जगहों पर बारिश का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 साल यौन शोषण के बाद छात्रा को तीसरी मंजिल से क्यों फेंका, बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार पर बिहार के 20 करोड़ मजदूरों का 850 करोड़ बकाया, मनरेगा के मजदूर घटे

दक्षिण पूर्व बिहार के इन जिलों में 21 तारीख को भी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानबाद तथा दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि 20 मार्च को बिहार के उत्तरी एवं दक्षिण-पूर्व भागों के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पटना आया था लेकिन.., राजग MLA फैसल रहमान क्या बोले

21 मार्च को भी बिहार के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 22 तारीख को बिहार के उत्तर-पूर्वी भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।