Muzaffarpur hospital fire Tragedy FIR against Prasad Hospital, 10 detained 6 dead so far, report sought from DM मुजफ्फरपुर अस्पताल आग: प्रसाद हॉस्पिटल पर FIR, 10 हिरासत में; अबतक 6 की मौत, DM से रिपोर्ट तलब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर अस्पताल आग: प्रसाद हॉस्पिटल पर FIR, 10 हिरासत में; अबतक 6 की मौत, DM से रिपोर्ट तलब

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में आग लगने से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। प्रसाद हॉस्पिटल पर ब्रम्हपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

Fri, 5 June 2026 07:05 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना/ नई दिल्ली, हिटी
share
मुजफ्फरपुर अस्पताल आग: प्रसाद हॉस्पिटल पर FIR, 10 हिरासत में; अबतक 6 की मौत, DM से रिपोर्ट तलब

Bihar Top News: बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की आईसीयू में आग लगने से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। मरने वाले सभी आईसीयू में भर्ती मरीज थे। तिरहुत कमिश्नर गिरिवर दयाल के आदेश पर प्रसाद हॉस्पिटल पर ब्रम्हपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। आईसीयू अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर है। घटना के वक्त आईसीयू में 18 मरीज भर्ती थे। जिंदा बचे 12 मरीजों और कुछ कर्मचारियों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

सरकार ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर के डीएम और सिविल सर्जन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: बिहार के मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में लगी आग, अबतक 5 की मौत, बढ़ेगा आंकड़ा

इधर, सिविल सर्जन ने प्रारंभिक जांच के बाद एसी में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लगने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पांच मरीजों की मौत की पुष्टि की है। झुलसने और दम घुटने से मरीजों की मौत की बात सामने आ रही है। आग लगने से पूरा आईसीयू धुएं से भर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी ने किया था प्रसाद अस्पताल का उद्घाटन;5 मौत से सम्राट दुखी,निशांत ऐक्शन में

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं, आईसीयू को सील कर दिया गया है। आग लगते ही मरीज और कर्मचारी भागने की कोशिश करने लगे। दरवाजा नहीं खुलने पर मरीज और कर्मचारियों ने आईसीयू की खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। कुछ मरीज खुद और कुछ को कर्मचारियों ने बाहर निकाला।आग के बाद छत के नीचे लगी सिलिंग से एसी ब्रस्ट करने की भी आवाज आई। पूरे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आईसीयू के बगल में सीसीयू में भी 14 मरीज भर्ती थे। अन्य वार्डों में भर्ती मरीज और परिजन भाग कर नीचे आए। फायर ब्रिगेड की टीम को 3:55 बजे सुबह हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलने के दस मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पांचवीं मंजिल पर आईसीयू और संकरे रास्ते के कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगलगी का रूह कंपाने वाला मंजर: जल रहे थे मरीज, चिल्ला रहे थे परिजन;भाग चले कर्मी

धूएं से दम घुटा: डीजी(होमगार्ड सह अग्निशमन सेवाएं) डीजी शोभा अहोटकर ने बताया कि अस्पताल की आईसीयू में मरीजों की मौत का कारण धुएं से दम घुटना रहा। जलने से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अगलगी के बाद अस्पताल के सभी स्टाफ मरीजों को छोड़कर वहां से भाग गये। अग्निशमन विभाग के 45 कर्मियों ने 23 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। देखें P3,4,5,6

आश्रितों को तुरंत चार-चार लाख दें: सम्राट

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि अस्पताल में आग से लोगों की मृत्यु दुखद है। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायर जज की निगरानी में जांच हो, मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड केस NHRC पहुंचा
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद सासाराम के साईं अस्पताल में सुरक्षा जांच
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।