Murder in land dispute in Gaya cousin sitting outside the house beaten to death गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जिले में जमीन विवाद में चचेरे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना टिकारी थाना क्षेत्र की है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया। जब वो घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Sun, 10 Aug 2025 11:02 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, टिकारी/गया
share
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने भाई की पीट-पीट कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान घायल भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललन यादव के 40 वर्षीय पुत्र जयराम यादव के रूप में की गई है। वारदात के सयम जयराम घर के बाहर बैठे थे। चचेरे भाई मनीष ने लाठी-डंडा से जयराम पर हमला बोल दिया। मारपीट में जयराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में जयराम को अनुमण्डलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जयराम को गया रेफर कर दिया। मगध मेडिकल अस्पताल ले जाते समय जयराम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जयराम के सिर व पेट में गम्भीर चोट लगी थी। रविवार को जयराम के शव का पोस्टमार्टम करा लौटे व स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फुफेरे और ममेरे भाइयों में ‘गेहूं’ पर बवाल, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
ये भी पढ़ें:बिहार के गया जी में छुट्टी पर आए आईटीबीपी जवान की पीट-पीटकर हत्या
ये भी पढ़ें:रोहतास में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दूसरे मर्डर से दहशत

टिकारी थाने के एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक के भांजा राहुल के लिखित शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो संदिग्ध को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।