Trader beaten to death in Rohtas panic due to second murder in 24 hours रोहतास में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दूसरे मर्डर से दहशत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रोहतास में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दूसरे मर्डर से दहशत

रोहतास जिले के अमझोर में एक व्यापारी की जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरे हत्याकांड से लोगों में दहशत है।

Fri, 18 July 2025 09:15 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, डेहरी (रोहतास)
share
रोहतास में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दूसरे मर्डर से दहशत

बिहार के रोहतास जिले में एक व्यापारी की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात अमझोर के रामडिहरा स्टेशन के पास हुई। हत्या का करण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। अमझोर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर यह दूसरा मर्डर है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार देर रात को ही एक किसान की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार रामडिहरा स्टेशन के पास जागोडीह निवासी पच्चू सिंह के बेटे वीरेंद्र कुमार की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के गोतिया आरोपी अर्जुन महतो और आलोक मेहता को गिरफ्तार किया।

मौके पर मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर सोहेल अहमद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मुख्य रूप से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों परिवारों में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस की तैनाती की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, शराब तस्कर और मर्डर आरोपी था आदित्य ठाकुर

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटना आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर 24 घंटे के अंदर थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या से लोग सहमे हुए हैं। साथी हीं स्थानीय पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि अमझोर के अमरा गांव में अपराधियों ने बुधवार देर रात 55 वर्षीय किसान पारसनाथ सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों को गुरुवार सुबह वारदात की जानकारी हुई। परिजन ने जमीन विवाद में हत्या होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद ढाई घंटे की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।