Murder for not lending fish in bihar sasaram मछली उधार नहीं देने पर बिहार में कहां हुआ मर्डर, परिवार में मचा कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मछली उधार नहीं देने पर बिहार में कहां हुआ मर्डर, परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद से पत्नी अनु कुमारी बेसुध पड़ी है। वह पति के शव के पास बेसुध होकर बार-बार कह रही थी कि हमार पति सीधा साधा रहन तबो मार दिहलस हो दादा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव की महिलाएं किसी तरह उन्हें संभालने में लगी थीं।

Sun, 5 April 2026 07:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, संझौली, सासाराम
share
मछली उधार नहीं देने पर बिहार में कहां हुआ मर्डर, परिवार में मचा कोहराम

बिहार में मछली उधार नहीं देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सासाराम जिले के मंझौली थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा गांव में शुक्रवार को युवक की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जाता है कि मछली उधार में नहीं देने के विवाद में गांव के ही एक युवक ने अपने दोस्त बच्चाजी पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं घटना से मृतक के पांच छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया जाता है कि मृतक बच्चाजी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मृतक के पिता स्व. बंगाली पासवान का पहले ही निधन हो चुका था। घर में पत्नी अनु कुमारी के अलावे तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी पूरी तरह बच्चाजी राम पर ही थी। वे मछली बेचकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक मौत से पूरे परिवार का सहारा छिन गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेतन आनंद ने गाली दी और रंगदारी मांगा, जदयू नेता का अपने ही विधायक पर संगीन आरोप
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा मौसम

घटना के बाद से पत्नी अनु कुमारी बेसुध पड़ी है। वह पति के शव के पास बेसुध होकर बार-बार कह रही थी कि हमार पति सीधा साधा रहन तबो मार दिहलस हो दादा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव की महिलाएं किसी तरह उन्हें संभालने में लगी थीं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मछली उधार देने को लेकर गांव के ही रविश लाल से बच्चाजी पासवान का विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपित ने गोली मार दी थी। गोली सीने में लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। डीएसपी सिंधु शेखर सिंह व संझौली थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बतायी कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

उधर, देर शाम मौके पर पहुंचे एसपी रौशन कुमार ने मृतक के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में अन्य कोई भी व्यक्ति शामिल पाया गया तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि सरकारी प्रक्रिया के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत, गला दबाकर हत्या
ये भी पढ़ें:बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।