Bihar Weather forecast imd said rain will countinue till four days storm orange alert in patna Bihar Weather: घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: पटना में रविवार को आंशिक बादल छाया रहेगा। मंगलवार को पटना में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान में 1.6 और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई।

Sun, 5 April 2026 05:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को औरंगाबाद, बांका, भभुआ, गयाजी, जमुई, नवादा और रोहतास जिले में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 6 से 8 अप्रैल तक राज्य भर में आंधी-बारिश की आशंका है। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

शनिवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 34.3 से 38.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 से 25.5 डिग्री के बीच रहा। गयाजी में 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उच्च शिक्षा के लिए गांव में ही खुलेंगे कॉलेज, शहर जाने की मजबूरी खत्म
ये भी पढ़ें:10 हजार नगद और 1 करोड़ नौकरी जैसा सफेद झूठ..,NDA पर बरसे तेजस्वी यादव

पटना में आज बादल, कल बारिश का अलर्ट

पटना में रविवार को आंशिक बादल छाया रहेगा। मंगलवार को पटना में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान में 1.6 और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई।

भागलपुर जिले में कैसा है मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो सोमवार तक गर्मी और उमस का जोर रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा और आंधी संग बारिश का मौसम तीन दिन तक चलेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार-सोमवार को आंशिक बदरी के बीच सूरज की तपिश और उमस का कहर चलेगा। हालांकि दिन एवं रात के तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा। वहीं सात अप्रैल को आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि आठ एवं नौ अप्रैल को 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है तो वहीं इस दौरान एक से दो चक्र में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का अनुमान है।

गयाजी जिले में मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि दो अप्रैल को आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से गया जी में तीन अप्रैल की शाम थंडरस्ट्रॉम का प्रभाव रहा। बताया कि रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। बताया कि जम्मू-कश्मीर में चक्रवाती संरचरण बना हुआ है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। छह व सात अप्रैल को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इस वजह से सात या आठ अप्रैल से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। सुबह या शाम में तेज हवा, गरज के साथ बारिश होने सकती है। 8 अप्रैल को बादल छाने और वर्षा होने का अनुमान है। 10 अप्रैल के बाद ही मौसम का मिजाज तल्ख होगा और अधिकतम तापमान 40 या उससे पार जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।