unicef undp and world health organisation closed work in bihar Vaccination affected बिहार में टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य समिति चलाएगी, यूनिसेफ के प्रस्ताव पर मुहर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य समिति चलाएगी, यूनिसेफ के प्रस्ताव पर मुहर

इस संबंध में यूनिसेफ के पदाधिकारी बताते हैं कि सोशल मोबलाइजेशन नेटवर्क के तहत बच्चों में टीकाकरण, स्वास्थ्य के प्रति ग्रमीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आदि गतिविधियां चलाई जताई हैं। यूनिसेफ इसमें तकनीकी सहयोग देता रहेगा। लेकिन अन्य सारे कार्य समिति ही करेगी।

Sun, 5 April 2026 06:34 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य समिति चलाएगी, यूनिसेफ के प्रस्ताव पर मुहर

Bihar News: राज्यभर में टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति चलाएगी। साथ ही इन कार्यक्रमों में लगे करीब 360 कर्मियों से आगे भी काम लेता रहेगा।

इससे संबंधित यूनिसेफ के प्रस्ताव को समिति ने स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है। इस संबंध में यूनिसेफ के पदाधिकारी बताते हैं कि सोशल मोबलाइजेशन नेटवर्क के तहत बच्चों में टीकाकरण, स्वास्थ्य के प्रति ग्रमीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आदि गतिविधियां चलाई जताई हैं। यूनिसेफ इसमें तकनीकी सहयोग देता रहेगा। लेकिन अन्य सारे कार्य समिति ही करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में उच्च शिक्षा के लिए गांव में ही खुलेंगे कॉलेज, शहर जाने की मजबूरी खत्म

पूर्व में यूनिसेफ के माध्यम से उक्त कर्मियों की सेवा ली जाती थी। इसके लिए सरकार यूनिसेफ को राशि मुहैया कराती थी। पदाधिकारी बताते हैं कि बच्चों के टीकाकरण ने राज्य में अच्छी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में राज्य में 90 प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 हजार नगद और 1 करोड़ नौकरी जैसा सफेद झूठ..,NDA पर बरसे तेजस्वी यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।