मुंगेर में मौसम का ‘डबल अटैक’: बादलों की लुकाछिपी के बीच पारा 38 के पार, लू का खतरा बढ़ा
मुंगेर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि वैज्ञानिक की राय: फसल और नमी पर संकटः कृषि विज्

मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर अचानक बदल गया है। तपती धूप और उमस के बीच गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही ने आम जनजीवन को हैरत में डाल दिया है। सुबह के समय ठंडी हवाओं से जहां मौसम सुहाना रहा, वहीं दोपहर होते ही आसमान से आग बरसने लगी। मौसम में आ रहे इस उतार-चढ़ाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कृषि वैज्ञानिक की राय: फसल और नमी पर संकटःकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि पछुआ हवा और स्थानीय वायुमंडलीय दबाव के कारण बादलों की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि भले ही आसमान में बादल दिख रहे हों, लेकिन तापमान में गिरावट के आसार कम हैं। मुकेश कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। ऐसे में मिट्टी की नमी तेजी से कम होगी, जिससे जायद फसलों, खासकर मूंग और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को शाम के समय हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।डॉक्टर की सलाह: सेहत पर पड़ रहा प्रतिकूल असरःवहीं, बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर के रंजन ने बताया कि अचानक बढ़ती गर्मी और फिर बादलों के कारण बढ़ी उमस स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। डॉ. रंजन ने कहा कि इस वक्त लोग वायरल फीवर, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। यदि निकलना जरूरी हो, तो सिर ढंककर निकलें और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।अगले 5 दिनों का अनुमानित तापमानःदिनांक अधिकतम न्यूनतम17 अप्रैल 38 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस18 अप्रैल 40 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस19 अप्रैल 39 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस20 अप्रैल 40 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस21 अप्रैल 43 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन