Bihar Weather temperature drop suddenly by 5 degrees in Patna Rohtas swelters at 41 degrees Bihar Weather: पटना में अचानक 5 डिग्री गिरा पारा, पुरवा ने बदला मौसम; 41 डिग्री से तपा रोहतास, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना में अचानक 5 डिग्री गिरा पारा, पुरवा ने बदला मौसम; 41 डिग्री से तपा रोहतास

बिहार में गुरुवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। रोहतास समेत 3 जिलों में पछुआ के असर से भीषण गर्मी पड़ी। वहीं, बाकी 35 जिलों में पुरवा हवाओं ने गर्मी से लोगों को राहत दी। राजधानी पटना में 24 घंटे के अंदर अधिकतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Thu, 16 April 2026 09:13 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: पटना में अचानक 5 डिग्री गिरा पारा, पुरवा ने बदला मौसम; 41 डिग्री से तपा रोहतास

Bihar Weather: बिहार के कई हिस्सों में पुरवा हवाओं ने मौसम का मिजाज खुशनुमा बना दिया। एक दिन पहले भीषण गर्मी झेल रहे अधिकतर जिलों में गुरुवार को तापमान में अचानक गिरावट आई। राजधानी पटना में दिन का तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दक्षिण बिहार में पछुआ हवाओं का असर रहने के कारण भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। रोहतास जिले के डेहरी में सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद और कैमूर में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा।

बिहार में गुरुवार को मौसम के दो रंग नजर आए। दक्षिण बिहार के इन तीनों जिलों में जहां भीषण गर्मी देखी गई, तो बाकी 35 जिलों में पुरवा हवाओं ने राहत दी। पुरवा के चलते पटना में अधिकतम पारा 5 डिग्री नीचे गिरकर गुरुवार को 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दो जिलों में 30 डिग्री से नीचे दिन का तापमान

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, अररिया जैसे जिलों में भी दिन का तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा। सहरसा और मधेपुरा जिले में तो दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जारी है गर्मी का टॉर्चर, पारा अभी और चढ़ेगा; पटना में कैसा है मौसम

19 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ने की आशंका

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 अप्रैल से बिहार में पछुआ चलने के आसार हैं। इससे राज्य भर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हीटवेव की स्थिति भी बन सकती है। बुधवार को पछुआ के प्रवाह के कारण ही राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। हालांकि, गुरुवार को पुरवा चलने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल गई।

दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को बिहार में पुरवा एवं पछुआ दोनों तरह की हवाओं का प्रवाह बना रहेगा। जहां पछुआ चलेगी, वहां तापमान बढ़ेगा। वहीं, जहां पुरवा चलेगी, वहां के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, रविवार से राज्यभर में पछुआ चलने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कल से शुरू हो रही जनगणना , इस पोर्टल पर जाकर खुद दें 33 सवालों के जवाब

सीमांचल में 18 को बिगड़ सकता है मौसम

शनिवार सीमांचल में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में 18 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी और वज्रपात का असर दिख सकता है। 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

(पटना से हिन्दुस्तान प्रतिनिधि के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ढाबे पर सेक्स रैकेट, लड़कियों को मिलते हैं 500 रुपये;रेड में कई खुलासे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।