Eastern Railway Introduces Summer Special Trains to Manage Passenger Rush जमालपुर होकर दो जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को बड़ी राहत, Munger Hindi News - Hindustan
More

जमालपुर होकर दो जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को बड़ी राहत

पूर्व रेलवे कोलकाता प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मालदा टाउन-उधना और आसनसोल-साबरमती के बीच चलेंगी, जिससे भागलपुर, जमालपुर और साहिबगंज के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Wed, 15 April 2026 12:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
जमालपुर होकर दो जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को बड़ी राहत

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ग्रीष्मकालीन में संभावित यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने को लेकर पूर्व रेलवे कोलकाता प्रशासन ने तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन का निर्णय लिया है। मालदा टाउन-उधना तथा आसनसोल-साबरमती ट्रेनें चलेंगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के डिप्टी जीएम (जी) सह सीपीआरओ शिबराम मांझी ने दी है। उनहोंने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा, जिससे पूर्वी रेलवे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर भागलपुर, जमालपुर और साहिबगंज जैसे स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि ये ट्रेनें इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों में वातानुकूलित और स्लीपर श्रेणी की कोच व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक हो सके।ये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

है मालदा-उधना स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल और ठहराव09063 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 15 अप्रैल 22 अप्रैल को रात्रि 8:15 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी; वहीं 09064 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 17 अप्रैल और 24 अप्रैल को शाम 5:35 बजे मालदा टाउन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग पर दोनों दिशाओं में, पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों - न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।दूसरी ट्रेन 09013 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 17 अप्रैल और 24 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 05:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी; वहीं 09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को सुबह 08:10 बजे मालदा टाउन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि 11:45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों - न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर पर, दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।जबकि तीसरी जोड़ी ट्रेन संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 17 और 24 अप्रैल को रात्रि 22:55 बजे साबरमती से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09436 आसनसोल - साबरमती स्पेशल 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को शाम 4:10 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हावड़ा के लिए ट्रेन के अतिरिक्त फेरे से यात्रियों को राहत मिलेगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनबाद होकर साबरमती व जबलपुर की चलेगी स्पेशल ट्रेन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।