हावड़ा के लिए ट्रेन के अतिरिक्त फेरे से यात्रियों को राहत मिलेगी
नई दिल्ली से हावड़ा के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 15 से 30 अप्रैल तक 12 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। गाजियाबाद में भी ठहराव होने से बिहार और बंगाल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह निर्णय गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया है।

सुविधा - नई दिल्ली से हावड़ा के बीच विशेष एक्सप्रेस 12 अतिरिक्त फेरे लगाएगी- 15 से 30 अप्रैल के बीच चलेगी ट्रेन, गाजियाबाद में भी स्टॉपेजगाजियाबाद, अमन वत्स। गर्मी के मौसम में ट्रेनों से घर जाने के यात्रियों की बढ़ती भीड़ की संभावना को देखते हुए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन अतिरिक्त फेरे लगाएगी। यह आरक्षित विशेष ट्रेन के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज होने से जिले में बिहार, बंगाल के रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी और वह आसानी से यहां से ही ट्रेन पकड़ सकेंगे।उत्तर रेलवे ने गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ की संभावना को देखते हुए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यह विशेष ट्रेन 12 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04052/04051 नई दिल्ली- हावड़ा जंक्शन-नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 15 से 28 अप्रैल के बीच नई दिल्ली से और 17 से 30 अप्रैल के बीच हावड़ा से संचालित होगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद स्टेशन पर होने से बड़ी संख्या में बिहार व बंगाल के तरफ के लोगों को राहत मिलेगी। अतिरिक्त फेरे इस ट्रेन के लगाने से वेटिंग से जूझ रहे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन