Indian Railways Extends Special Train Service from Gandhidham to Bhagalpur for Summer गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, Agra Hindi News - Hindustan
More

गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

Agra News - भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव के साथ चलाई जाएगी। यह गाड़ी 17, 24 अप्रैल और 1, 8 मई को चलेंगी।

Tue, 14 April 2026 06:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करते हुए चलाया जाएगा। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 09451 गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17, 24 अप्रैल, एक, आठ मई 2026 को गांधीधाम से 18.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मथुरा जं. से 16.20 बजे, हाथरस सिटी से 16.57 बजे, कासगंज से 18.20 बजे, बरेली सिटी से 20.55 बजे, इज्जतनगर से 21.16 बजे प्रस्थान कर भागलपुर 20.15 बजे पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैलानी होकर गांधीधाम -भागलपुर के मध्य ग्रीष्मकालीन ट्रेन 17 अप्रैल से

वापसी यात्रा में 09452 भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 20, 27 अप्रैल, चार व 11 मई 2026 को भागलपुर से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इज्जतनगर से 03.02 बजे, बरेली सिटी से 03.35 बजे, कासगंज से 06.25 बजे, मथुरा जं. से 09.20 बजे, भरतपुर से 10.52 बजे छूटकर आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। ट्रेन फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ उत्तर रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 15 मई को गांधीधाम से तथा 18 मई को भागलपुर से अपने पूर्व निर्धारित कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 अप्रैल से कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस होगी नियमित, इज्जतनगर मंडल करेगा संचालन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हावड़ा के लिए ट्रेन के अतिरिक्त फेरे से यात्रियों को राहत मिलेगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।