फोरलेन पर वाहनों का बढ़ा दबाव
रविवार रात भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का एक पिलर गंगा में गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। भागलपुर से नवगछिया का संपर्क टूट गया है, और मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

असरगंज, निसं.। रविवार देर रात भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का एक पिलर गंगा नदी में गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। भागलपुर से नवगछिया का संपर्क टूटने के बाद निर्माणाधीन मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। बड़ी संख्या में भारी वाहन मुंगेर पुल होकर खगड़िया एवं नवगछिया की ओर जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर सुल्तानगंज-देवघर राज्य मार्ग पर पड़ा है। कठपुलवा क्रॉसिंग के पास अहले सुबह से ही भीषण जाम लग गया। जाम के कारण असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, शंभूगंज सहित अन्य जगहों से सुल्तानगंज ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन