lover shot bride during jaimala in one sided love buxar दुल्हन को गोलियों से भून डालने का था प्लान, जयमाला के वक्त प्रेमिका को शूट करने वाले ने उगले राज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन को गोलियों से भून डालने का था प्लान, जयमाला के वक्त प्रेमिका को शूट करने वाले ने उगले राज

पूछताछ में पुलिस को आरोपित ने बताया कि देसी पिस्टल में उसने गई गोलियां भर रखी थीं। दुल्हन को गोलियों से छलनी करने की योजना थी लेकिन, एक गोली के बाद फंस गई जिसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है।

Fri, 27 Feb 2026 10:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, बक्सर
share
दुल्हन को गोलियों से भून डालने का था प्लान, जयमाला के वक्त प्रेमिका को शूट करने वाले ने उगले राज

Buxar News: बक्सर में एक दुल्हन को जयमाला के वक्त गोली मारने वाला सनकी आशिक अब पुलिस की गिरफ्त में है। दुल्हन को बिल्कुल नजदीक से पेट में गोली मारने का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था। दुल्हन को गोली मारने के बाद सनकी फरार भी हो गया था। लेकिन पुलिस ने अब उसे धर दबोचा है। इस सनकी ने पुलिस को बताया है कि उसकी प्लान स्टेज पर लड़की को गोलियों से भून डालने का था। उसने यह राज भी उगला है कि एकतरफा प्यार में उसने यह सरेआम यह कोहराम मचाया था। बक्सर के चौसा में मंगलवार की रात जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पूछताछ में पुलिस को आरोपित ने बताया कि देसी पिस्टल में उसने गई गोलियां भर रखी थीं।

दुल्हन को गोलियों से छलनी करने की योजना थी लेकिन, एक गोली के बाद फंस गई जिसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार की रात करीब दस बजे मुफस्सिल थाना के चौसा में आयोजित शादी समारोह में जयमाला के दौरान स्टेज पर ही एक युवक दुल्हन के पास पहुंचा और उसे गोली मार दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया। इधर, खून से लथपथ दुल्हन को तुरत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा ने पेंशन के पैसे नहीं दिए, गुस्साए साले ने तवा से हमला कर मार डाला
ये भी पढ़ें:मौत से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट, बिहार की स्नेहा को प्रेमी ने अकेले ही जला दिया

हालांकि गोली मारने वाले युवक की पहचान कर ली गई। गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि दुल्हन को गोली मारने के आरोपी दीनबंधु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चौसा निवासी रामाशंकर चौधरी का पुत्र है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि प्रेम प्रसंग में उसने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि जांच में आरोपित का युवती के साथ एकतरफा प्यार सामने आया है। फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम देने वाले आरोपित पास से एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया गया है।

चेहरा ढक कर मारी थी गोली

आपको बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत में मंगलवार की रात शादी समारोह में चेहरा ढंके बदमाश ने दुल्हन को गोली मार दी और फरार हो गया था। गंभीर रूप से जख्मी दुल्हन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। अचानक हुई इस अप्रत्याशित घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित चौसा बाजार के मल्लाह टोली में नन्दजी मल्लाह की बेटी की शादी थी। बारात यूपी के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से आई थी। रात के साढ़े ग्यारह बजे के आसपास जयमाला की रस्म अदायगी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान चेहरा ढंके एक बदमाश ने मंच पर चढ़कर दुल्हन की पेट में गोली मारी और फरार हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नाबालिग को पीएम आवास, परिवहन विभाग में करोड़ों का नुकसान; कैग रिपोर्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।