due to mistake by government schools 4 lakh student can not get Mukhyamantri Cycle Yojana in bihar बिहार के सरकारी स्कूलों ने कर दी बड़ी गलती, लाखों छात्रों के पोशाक-साइकिल योजना पर संकट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सरकारी स्कूलों ने कर दी बड़ी गलती, लाखों छात्रों के पोशाक-साइकिल योजना पर संकट

ई शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों के डाटा की गलती सुधारने के लिए शनिवार (28 फरवरी) तक अंतिम मौका था। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधकारियों (योजना एवं लेखा) को डाटा सुधारने की हिदायत दी थी।

Mon, 2 March 2026 05:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार के सरकारी स्कूलों ने कर दी बड़ी गलती, लाखों छात्रों के पोशाक-साइकिल योजना पर संकट

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों की सुस्ती से कक्षा एक से 10 तक के 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के ब्योरे (नाम, पिता के नाम, आधार आदि) में गलतियां अब तक नहीं सुधारी जा सकी हैं। छात्र-छात्राओं के डाटा में सुधार नहीं होने पर पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि योजनाओं से बच्चे वंचित रह जायेंगे। चालू सत्र 2025-26 में 2.52 लाख से अधिक विद्यालयों के ब्योरे (डाटा) में गलतियां हैं, जबकि 2024-25 सत्र के दो लाख से अधिक बच्चों के डाटा गलत हैं।

ई शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों के डाटा की गलती सुधारने के लिए शनिवार (28 फरवरी) तक अंतिम मौका था। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधकारियों (योजना एवं लेखा) को डाटा सुधारने की हिदायत दी थी। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर 2025-26 सत्र के 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले 18 लाख 95 हजार 270 छात्र-छात्राओं और 2024-25 सत्र के 19 लाख 84 हजार 214 छात्र-छात्राओं के ब्योरे में सुधार किया जाना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त के लिए सर्वे शुरू, कब आएंगे पैसे

25 फरवरी तक 2025-26 सत्र में त्रुटि वाले 86.65 प्रतिशत और 2024-25 सत्र में त्रुटि वाले 90.28 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के ब्योरे सुधारे गए। ब्योरा सुधार नहीं होने पर जिलों के संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देना होगा।

पटना में इन प्रखंडों सबसे अधिक सुधार को लंबित

पटना सदर शहरी 1- 747

खुसरूपुर - 1298

पंडारक - 1262

पालीगंज - 1095

मनेर - 999

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के रंग में भंग डालने वालों की सूचना यहां दें, 700से ज्यादा दंडाधिकारी तैनात
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन को गोलियों से भूनने का था प्लान, प्रेमिका को शूट करने वाले ने खोले राज

इन योजनाओं से हो सकते है वंचित (प्री- मैट्रिक)

किशोरी स्वास्थ्य

● मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना एपीएल (1-8)

● मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना एसससी/एसटी, बीपीएल (1-8)

● मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना (1-8)

● बालिका पोशाक योजना (9-12)

● मुख्यमंत्री साइकिल योजना

● मुख्यमंत्री बीसी - ईबीसी प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

● प्री- मैट्रिक स्कॉलरशिप एसी विद्यार्थियों के लिए

● प्री- मैट्रिक स्कॉलरशिप एसटी विद्यार्थियों के लिए

● स्कॉलरशिप बीसी- ईबीसी 1-8

● स्कॉलरशिप जनरल - 1-8

● स्कॉलरशिप जनरल 9-10

● स्कॉलरशिप एससी- एसटी 1 -8

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।