son committed suicide after father could not buy i phone in bihar मजदूरी करने वाले पिता नहीं दिला सके आईफोन, बिहार में बेटे ने कर ली आत्महत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मजदूरी करने वाले पिता नहीं दिला सके आईफोन, बिहार में बेटे ने कर ली आत्महत्या

मिली जनकारी के अनुसार मृत किशोर के पिता मजदूरी करते हैं। निखिल घर में आईफोन खरीदने की पिछले कुछ दिनों से जिद कर रहा था। घर की माली हालत देखते हुए परिवार द्वारा आईफोन देने से इंकार किए जाने पर वो नाराज था।

Sun, 24 Aug 2025 12:04 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, खगड़यिा
share
मजदूरी करने वाले पिता नहीं दिला सके आईफोन, बिहार में बेटे ने कर ली आत्महत्या

मजदूरी कर गुजारा करने वाले पिता आईफोन नहीं दिला सके तो बिहार में एक नाबालिग बेटे ने आत्महत्या कर ली। घर के बेटे की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना खगड़िया जिले की है। जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की रात एक नाबालिग लड़के ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक स्थानीय वार्ड 3 निवासी पंकज कुमार सिंह का 16 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार बताया जा रहा है। मिली जनकारी के अनुसार मृत किशोर के पिता मजदूरी करते हैं। निखिल घर में आईफोन खरीदने की पिछले कुछ दिनों से जिद कर रहा था। घर की माली हालत देखते हुए परिवार द्वारा आईफोन देने से इंकार किए जाने पर वो नाराज था।

जिसके बाद घर के पास में ही स्थित एक मुर्गा फार्म में उसने गले में गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को घटना की सूचना मिली। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इंटर का छात्र बताया जा रहा है। वह अपने दो भाइयों में ज्येष्ठ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: राहुल बाइक पर सवार, बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा में दिखा अलग अंदाज

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। थाना में यूडी जेस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका का अपहरण, जबरन बाइक पर बैठा ले जाने का आ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।