Mukesh Sahni power in the Grand Alliance has declined, VIP is now talking about a 14 and 44 seats महागठबंधन में मुकेश सहनी का वोल्टेज घटा, अब बंटवारे में 14 और 44 सीट की बात करने लगी वीआईपी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन में मुकेश सहनी का वोल्टेज घटा, अब बंटवारे में 14 और 44 सीट की बात करने लगी वीआईपी

क्या महागठबंधन में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की ताकत थोड़ी कम हुई है। क्योंकि जो सहनी पहले 60 सीटों पर लड़ने का दावा कर रहे थे। वो अब 14 और 44 की बात कर रहे हैं। सहनी ने कहा कि 14 मिले या 44 लेकिन डिप्टी सीएम मल्लाह का बेटा बनेगा। महागठबंधन एकजुट है। 90 फीसदी सीट बंटवारे का काम हो गया है। 

Wed, 8 Oct 2025 08:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन में मुकेश सहनी का वोल्टेज घटा, अब बंटवारे में 14 और 44 सीट की बात करने लगी वीआईपी

बिहार चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर रस्साकशी जारी है। इस बीच इंडिया अलायंस के सहयोगी और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी का वोल्टेज महागठबंधन में थोड़ा डाउन होता दिख रहा है। जो सहनी पहले 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे। वो अब 14 और 44 सीट की बात कर रहे हैं। लेकिन डिप्टी सीएम के पद पर अड़े हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर 90 फीसदी चीजें फाइनल हो गई है। सिर्फ 10 फीसदी काम बाकी है। सीट बंटवारे का ऐलान कल या फिर परसों हर हाल में हो जाएगा। सहनी से जब पूछा गया कि वो क्या 14 सीटों पर मान जाएंगे। तो उन्होने कहा कि 14 मिले या 44 ये आपको प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता दिया जाएगा।

सहनी ने कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा। हम लोगों की तैयारी पूरी है। और ये अटूट गठबंधन है। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबन्धन के कई उम्मीदवार तो क्षेत्र में पहुंचकर प्रचार में भी जुट गए हैं। राजद, कांग्रेस या वीआईपी में सभी कुछ तय है। आधी सीटों पर सब कुछ फैसला हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद की कितनी सीट तेजस्वी और लालू महागठबंधन में दूसरों को देंगे?
ये भी पढ़ें:हम डिप्टी सीएम बनेंगे;तेजस्वी आवास पर मीटिंग के बाद मुकेश सहनी का कॉन्फिडेंस हाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में हेमंत सोरेन! तेजस्वी से मिले JMM के नेता, 3 से 5 सीट मिलने के आसार
ये भी पढ़ें:एनडीए और महागठबंधन का सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है, दो-तीन दिन में ऐलान के आसार

सहनी ने कहा कि हम लोग अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं, बनाना तो जनता को है। वहीं महागठबंधन में भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम तय होने की बात को लेकर सहनी ने कहा कि अब बीजेपी भी मानती है कि महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। जहां मुकेश सहनी रहेगा वहीं सरकार बनेगी। वो ये मान चुके हैं कि डिप्टी सीएम मुकेश सहनी बनेंगे, तो सरकार भी महागठबंधन की बनेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।