Hemant Soren joins the Grand Alliance JMM leaders meet Tejashwi likely to win 3 to 5 seats महागठबंधन में हेमंत सोरेन! तेजस्वी से मिले झामुमो के नेता, 3 से 5 सीट मिलने के आसार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन में हेमंत सोरेन! तेजस्वी से मिले झामुमो के नेता, 3 से 5 सीट मिलने के आसार

महागठबंधन में झामुमो को भी समायोजित किया जा सकता है। मंगलवार को तेजस्वी यादव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान झामुमो ने 12 सीटों की डिमांड रखी। राजद नेताओं के मुताबिक जेएमएम को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

Tue, 7 Oct 2025 11:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन में हेमंत सोरेन! तेजस्वी से मिले झामुमो के नेता, 3 से 5 सीट मिलने के आसार

महागठबंधन में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) भी शामिल हो सकती है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से झामुमो नेता व झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झामुमो ने बिहार की 12 सीटों पर अपनी दावेदारी की है। राजद नेताओं के अनुसार झामुमो को तीन से पांच सीटें मिल सकती है। तेजस्वी और झामुमो नेताओं के बीच हुई मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी और जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधायक भोला यादव भी मौजूद थे।

इससे पहले महागठबंधन की बैठक में जेएमएम और पशुपति पारस की रालोजपा को शामिल करने पर सहमति बनी थी। जिसके बाद से दोनों दलों का महागठबंधन में शामिल होना तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तक महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान नहीं हुआ है। अलायंस के घटक दलों के नेता इस बात का दावा जरूर कर रहे हैं कि सीट बंटवारा फाइनल हो गया है। अब सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है। जो बहुत जल्द होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की नई तारीख बताई; अब सिर्फ 24 घंटे का इंतंजार
ये भी पढ़ें:SIR में कितने घुसपैठिए मिले?अधिकारियों के तबादले का मुद्दा;आयोग से मिले MGB नेता
ये भी पढ़ें:एनडीए और महागठबंधन का सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है, दो-तीन दिन में ऐलान के आसार
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा, औपचारिक ऐलान का इंतजार;VIP के लिए बना यह फॉर्मूला

आपको बता दें बीते साल हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन ने आरजेडी को 6 सीटें दी थी। जिसमें 4 सीटें राजद जीतने में सफल रही थी। वहीं आरजेडी के गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने संजय प्रसाद यादव सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। ऐसे में अब जेएमएम को तेजस्वी कितनी सीटें देते हैं। ये देखने वाली बात होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।