Mukesh Sahni announces new seat sharing date in the Grand Alliance everyone awaits Dussehra मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारा की नई तारीख दी, अब सबको दशहरा का इंतजार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारा की नई तारीख दी, अब सबको दशहरा का इंतजार

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे की चर्चा के बीच वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने सीट शेयरिंग की नई तारीख बता दी है। उन्होने कहा कि दशहरा पर मीडिया को बता देंगे कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही है। महागठबंधन के सभी सहयोगी दल एकजुट है, किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

Sun, 28 Sep 2025 08:05 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारा की नई तारीख दी, अब सबको दशहरा का इंतजार

बिहार चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में ही चर्चा का दौर जारी है। इस बीच महागठबंधन में सीट शेयरिंग कब तक होगी। इसका जवाब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) चीफ मुकेश सहनी ने दिया। पटना में पत्रकारों से बातचीत में सहनी ने कहा कि अगले महीने से आचार संहिता लागू होगी। हर पार्टी गंभीर है, कि जल्द से जल्द सीट बंटवारा कर लें। महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि दशहरा (2 अक्टूबर) को आप लोगों को जानकारी दे देंगे, कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी। महागठबंधन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह के घुसपैठिए वाले बयान पर पलटवार करते हुए सहनी ने कहा कि 11 साल से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। देश की पूरी सुरक्षा उनके हाथों में है। 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासनकाल है। बताएं कि जो वाटर पुनरीक्षण की लिस्ट का काम हुआ है उसमें एक भी घुसपैठियों नहीं निकला। इनको जो बोलना है बोलने दीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बार हम लोग महागठबंधन के सरकार बनाने जा रहे हैं, इनको हराने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति; 243 सीटों पर मंथन, 15 सितंबर तक ऐलान संभव
ये भी पढ़ें:बिहार में एनडीए से पहले सीटें बांटेगा महागठबंधन, सहनी बोले- फाइनल स्टेज में बात
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी पत्नी और भाई को चुनाव लड़ाएंगे, मांझी का नाम लेकर क्या बताया
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल

'आई लव मोहम्मद' विवाद पर वीआईपी चीफ ने कहा कि यह विवाद का विषय ही नहीं है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। कुछ लोग 'जय श्री राम' कहते हैं, तो कुछ 'जय भीम' इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो लोग इस पर बहस कर रहे हैं, वे बेवकूफ हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।