Consensus on seat sharing in Mahagathbandhan 243 seats discussed in meeting know what else happened bihar election महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति; 243 सीटों पर मंथन, 15 सितंबर तक ऐलान संभव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति; 243 सीटों पर मंथन, 15 सितंबर तक ऐलान संभव

बिहार चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई महागठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। ढाई घंटे की बैठक में 243 सीटों पर मंथन हुआ। जिसकी जानकारी बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने दी।

Sat, 6 Sep 2025 09:22 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी सहमति; 243 सीटों पर मंथन, 15 सितंबर तक ऐलान संभव

बिहार चुनाव को लेकर शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर महागठबंधन की बड़ी बैठक हुई। ये बैठक पूर्व नियोजित नहीं थी। करीब ढाई घंटे चली इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, सभी 243 सीटों पर मंथन हुआ। इस मीटिंग में गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। उन्होने कहा कि पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव के विपरीत कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेंगे।

जानकारी के मुताबिक गठबंधन के घटक दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसकी औपचारिक घोषणा 15 सितंबर तक हो सकती है। वहीं महागठबंधन समन्वय समिति की होने वाली बैठक में दोनों नए दलों पशुपति पारस की रालोजपा और हेमंत सोरेन की जेएमएम के शामिल होने पर भी मुहर लग सकती है।

सीट बंटवारे को लेकर राजेश राम ने बताया कि इस बार सीट बंटवारे में महागठबंधन के सहयोगी दलों को बीते चुनाव में लड़ी गई सीटों की संख्या से समझौता करना होगा। क्योंकि इस बार अलायंस में दो और नए दलों के शामिल होने को मंजूरी मिली है। उन्होने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद सीटों की संख्या को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच किसी भी तरह के मतभेद को खारिज कर दिया, और कहा कि वोटर यात्रा के बाद से कांग्रेस समेत सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन के साथ JMM और RLJP लड़ेंगी बिहार चुनाव! MGB की बैठक में बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:बीजेपी-जदयू से ये सवाल जरूर पूछना; नीतीश-मोदी डबल इंजन सरकार पर तेजस्वी का तंज

बैठक के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बताया कि सीट बंटवारे पर 15 सितंबर तक फैसला होने की उम्मीद है। हम लोग सभी बैठकर एक-एक सीट पर बात कर रहे हैं। कौन, कहां से जीत सकता है, कहां से किसको लड़ाने से फायदा होगा, इस पर चर्चा हुई है। महागठबंधन समन्वय समिति अध्यक्ष तेजस्वी यादव जल्द इसकी घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग सबको पता है, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। वे ही मुख्यमंत्री के चेहरा हैं। उपमुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी कोई विवाद नहीं है, इसके नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।

आपको बता दें महागठबंधन के साथ अब पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम भी चुनाव लड़ेगी ऐसे में अब महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, मुकेश सहनी की वीआईपी, सीपीआई-माले, सीपीआई, सीपीआईएम के अलावा रालोजपा और जेएमएम को मिलाकर कुल आठ दल हो गए हैं। ऐसे में पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस और आरजेडी को कुछ सीटों का त्याग करना पड़ सकता है। बीते चुनाव में वीआईपी महागठबंधन का हिस्सा नहीं थी। तब आरजेडी 144 सीटों पर, कांग्रेस 70 सीटों पर लेफ्ट दल 29 सीटों पर लड़े थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल कांग्रेस के ट्वीट में B से बीड़ी, B से बिहार क्यों लिखा? राजेश राम ने बताया
ये भी पढ़ें:चुनाव वाले बिहार की सड़क पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, साथ में राजेश राम

आपको बता दें बिहार में 16 दिन चली वोटर अधिकार यात्रा के बाद महागठबंधन की ये पहली बैठक है। जिसमं तमाम सहयोगी दलों के दिग्गज नेता शामिल हुए। इससे पहले आखिरी बैठक जुलाई में हुई थी। अब महागठबंधन की 5 बैठकें हो चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।