मुझसे शादी करो.., बिहार में सरेराह छात्रा से छेड़खानी; एसिड अटैक की मिली धमकी
उसने पुलिस को बताया है कि वह पढ़ाई के लिए बाड़ा जगन्नाथ में वह नानी के घर पर रह रही है। बीते गुरुवार को वह स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में शिव और उसके चार मित्रों ने उसे घेर लिया। इसके बाद शिव ने कहा कि यदि उससे शादी नहीं की तो एसिड फेंक कर चेहरा को बर्बाद कर देगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ में नानी घर में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ स्कूल से लौटने के दौरान घेरकर युवक ने छेड़खानी की। उससे कहा कि मुझसे शादी करो। इस पर छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा का डर के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। छात्रा ने मामले में गरहां निवासी शिवकुमार नामक युवक के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
उसने पुलिस को बताया है कि वह पढ़ाई के लिए बाड़ा जगन्नाथ में वह नानी के घर पर रह रही है। बीते गुरुवार को वह स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में शिव और उसके चार मित्रों ने उसे घेर लिया। इसके बाद शिव ने कहा कि यदि उससे शादी नहीं की तो एसिड फेंक कर चेहरा को बर्बाद कर देगा। इसके साथ ही पूरे परिवार को खत्म करा देगा। छात्रा घर लौट आई। शुक्रवार से लगातार छात्रा को कॉल कर परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है। कह रहा है कि मुझसे मिलो नहीं तो जब कभी वह या उसका भाई रास्ते में दिखेगा तो मारकर पांव तोड़ देगा। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
पुलिस अफसर बता छात्रा से ठगी
मैं थाने का पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं। तुमने एक लड़के से मोबाइल पर बात की हो। यदि रुपये नहीं भेजी तो उस बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया जाएगा। इस तरह खुद को थाने का अधिकारी बताकर बदमाश ने छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे 63 हजार रुपये ठग लिए। यह मामला भी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना इलाके की छात्रा ने इस संबंध में मोतीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में उसने चार अलग-अलग मोबाइल नंबर के धारक को आरोपित किया है। कॉल करने वाले कथित पुलिस वाले को छात्रा ने स्कॉलरशिप में मिले रुपये भेजे। इसके बाद भी वह कॉल कर धमकाता रहा। तब उसने एक दोस्त से 29 हजार रुपये कर्ज लिए। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि लगातार तीन दिनों तक ब्लैमेलर ने कॉल की। छात्रा कहती रही कि उसने किसी लड़के से कोई बात नहीं की है, फिर भी वह दबाव बनाता रहा कि एक बार ऑडियो वायरल हो गया तो इज्जत नहीं बचेगी। मोतीपुर थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर एसआई आशुतोष कुमार को केस का आईओ बनाया गया है।




साइन इन