mp pappu yadav alleged adulterated material being use to built purnia airport पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण में मिलावटी मैटेरियल का इस्तेमाल, बोले पप्पू यादव- यह जनता से धोखा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण में मिलावटी मैटेरियल का इस्तेमाल, बोले पप्पू यादव- यह जनता से धोखा

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इस लापरवाही के कारण कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों में सरकारी अधिकारियों की खुली लापरवाही साफ झलक रही है। जिस गति और तरीके से काम चल रहा है, वह बेहद निराशाजनक है।

Mon, 11 Aug 2025 08:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, पूर्णिया
share
पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण में मिलावटी मैटेरियल का इस्तेमाल, बोले पप्पू यादव- यह जनता से धोखा

बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर सांसद पप्पू यादव ने निर्माण कार्य का जायजा लेने बाद कड़ी नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहे मैटेरियल में मिलावट और लापरवाही के मामलों को गंभीर बताते हुए कहा कि गुणवत्ता में किसी कीमत पर समझौता नहीं होने देंगे। इसका संज्ञान वह नागरिक उड्डयन मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के समक्ष लेकर जाएंगे। सांसद ने सबसे ज्यादा नाराज़गी एप्रन (जहां विमान खड़ा होता है) के निर्माण में हो रही गड़बड़ी को लेकर जताई।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इस लापरवाही के कारण कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों में सरकारी अधिकारियों की खुली लापरवाही साफ झलक रही है। जिस गति और तरीके से काम चल रहा है, वह बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से यहां से यात्री सेवा शुरू करने की योजना थी, लेकिन काम में पारदर्शिता की कमी और ठेकेदारों की मनमानी के कारण यह संभव नहीं हो पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर बारिश और ठनका का दौर; इन 8 जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल

पप्पू यादव ने भवन निर्माण विभाग और आरडब्ल्यूडी (सड़क निर्माण विभाग) की कार्यशैली को बेहद खराब बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास के साथ धोखा है। सांसद ने यह भी कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि यह इस पूरे इलाके की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का द्वार है। यहां से सीधी हवाई सेवाएं शुरू होने पर व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा लेकिन जिस प्रकार से काम में लापरवाही हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर के पास बुलाकर तीन महीने तक यौन शोषण, लड़की को भगाना चाहता था पुजारी
ये भी पढ़ें:गांवों का संपर्क टूटा, 19 लोग डूब गए; बिहार में बाढ़ से कई जिलों में तबाही
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।