Severe Heat Wave Hits Khagaria Temperature Soars to 41 C जिले में तापमान रहा आसमान चढ़ा, वातावरण रहा दिनभर काफी गरम, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

जिले में तापमान रहा आसमान चढ़ा, वातावरण रहा दिनभर काफी गरम

एंकर:जिले में तापमान रहा आसमान चढ़ा, वातावरण रहा दिनभर काफी गरमजिले में तापमान रहा आसमान चढ़ा, वातावरण रहा दिनभर काफी गरमजिले में तापमान रहा आसमान चढ़ा,

Thu, 23 April 2026 12:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
जिले में तापमान रहा आसमान चढ़ा, वातावरण रहा दिनभर काफी गरम

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार को तापमान आसमान चढ़ा रहा। जिससे भीषण गर्मी का असर रहा। सुबह से ही कड़ी धूप निकली रही। दोपहर में तेज धूप व गर्म हवा से लू जैसी स्थिति रही। तेज धूप से लोग गर्मी से कुम्हलाते रहे। शाम में हवा के नहीं चलने से उमस बना रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वही औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली। बीच-बीच में पछुआ हवा भी चली। एक दिन पहले मंगलवार को भी तेज धूप व गर्म हवा से वातावरण काफी गरम रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा

तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। औसतन पछुआ हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली थी। गत सोमवार को भीषण गर्मी महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भी तेज धूप निकली रही थी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रही थी। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं गत शनिवार को भी तेज सुबह से ही कड़ा धूप निकली रही थी। गत शुक्रवार को भी धूप निकली रही थी। पर, सुबह में मौसम हल्का नरम रहा था।जिले में तापमान में आज रहेगी हल्की गिरावट: जिले में 23 अप्रैल को एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री दर्ज हो सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही आगामी 24 व 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेलिसयस रहेगा। जबकि आगामी 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वही आगामी 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जबकि अगले 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इधर आगामी 29 व 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। जबकि पहली मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस बीच आगामी 25, 26 व 30 अप्रैल को आसमान में हल्का बादल बना रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप-लू की तपिश से झुलसा शरीर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।