Severe Heatwave Hits Motihari Temperature Soars to 37 5 C आज झेलें भीषण गर्मी, कल बारिश से मौसम हो सकता है खुशगवार, Motihari Hindi News - Hindustan
More

आज झेलें भीषण गर्मी, कल बारिश से मौसम हो सकता है खुशगवार

मोतिहारी में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन दोपहर के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने 27-29 अप्रैल के बीच हल्की वर्षा और ओला गिरने की संभावना जताई है।

Sat, 25 April 2026 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
आज झेलें भीषण गर्मी,  कल बारिश से मौसम हो सकता है खुशगवार

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। सुबह में 8 बजे के पहले गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन दोपहर के बाद घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। प्रचंड गर्मी बढ़ने के साथ उमस से लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। उमस भरा मौसम लोगों का पसीना छुड़ा दे रहा है। विगत दो दोनों से उमस भरे मौसम ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों से चल रही पुरवा हवा का रुख शनिवार को बदल दक्षिण दिशा से हो गया है। जिले में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दशकभर में इस साल सबसे अधिक गर्म अप्रैल

मौसम विभाग के अनुसार 27-29 अप्रैल के बीच पूर्वानुमान की अवधि में आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं । इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओला गिरने का अनुमान है। वर्षा के दौरान हवा तेज चल सकती है। अधिकतम रफ्तार 24 किमी/घंटा के आस-पास रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। कुछ जिलों में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 15 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना है।पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आसमान से बरस रही आग, 40 से ज्यादा जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस दिन मिल सकती है गर्मी से राहत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत, UP समेत इन राज्यों में होगी बारिश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।