April Heat Record Broken in Muzaffarpur Average Temperature Reaches 36 7 C दशकभर में इस साल सबसे अधिक गर्म अप्रैल , Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

दशकभर में इस साल सबसे अधिक गर्म अप्रैल

मुजफ्फरपुर में इस साल अप्रैल का औसत तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 10 सालों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान 40 डिग्री पार होने की संभावना जताई है, साथ ही हल्की बारिश और ओला गिरने के आसार भी हैं।

Sat, 25 April 2026 05:54 PMAjay Kumar Pandey हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
दशकभर में इस साल सबसे अधिक गर्म अप्रैल

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अप्रैल महीने का औसत तापमान इस साल पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड का पार कर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अनुसार अप्रैल के औसत तापमान में साल दर साल उतार चढ़ाव आता रहा है। इसके अनुसार पिछले दस सालों में इस साल का अप्रैल सबसे अधिक गर्म रहा है। इस साल अब तक औसत तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले अप्रैल में सबसे अधिक औसत तापमान 2016 में 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था।मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों में पारा फिर 40 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश के आसार, पटना में तपिश बरकरार, डेहरी सबसे गर्म

हालांकि, इस दौरान गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से कई जगह पर हल्की बारिश तो कहीं-कहीं ओला गिरने के आसार है। इस दौरान 24 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक तो न्यूनतम 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इधर, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई। इस दौरान 8 किमी प्रतिघंटे की गति से पुरवा हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनबाद में 30 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।