बिजली संकट : लगातार ट्रिपिंग से आमजन परेशान
Bulandsehar News - भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं और बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से उनकी समस्याएँ बढ़ गई हैं। गर्मी में पंखे और कूलर चलाने में कठिनाई हो रही है, और इनवेटर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली विभाग का कहना है कि अधिक लोड और गर्मी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन परेशान हैं। ऐसे में बिजली की आंख-मिचौली लोगों को परेशान कर रही है। कई दिन से लगातार ट्रिपिंग के साथ मिल रही आपूर्ति से लोग परेशान हैं। दिन रात लगातार ट्रिपिंग के साथ लाईट मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे में न तो इनवेटर चार्ज हो पा रहे हैं।न घरेलू उपकरण पंखा कूलर आदि चल पाते हैं। मच्छरों व गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों के पास पंखा,कूलर ही एकमात्र साधन है। परंतु ट्रिपिंग के साथ मिल रही आपूर्ति से लोग परेशान हैं। विभाग के लोग लाईन में फॉल्ट होने का वास्ता देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
एसडीओ तेजपाल सिंह ने बताया कि अधिक गर्मी व अधिक लोड के चलते खराबी होने पर समस्या पैदा होती है। जिसे तुरंत ठीक कराया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन