बिजली की कटौती के कारण रोटेशन पर मिल रही बिजली
गर्मी के कारण 14 मेगावाट बिजली का डिमांड बढ़ा , भीषण गर्मी में जिले में बिजली की कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।

गर्मी के कारण 14 मेगावाट बिजली का डिमांड बढ़ा एनटीपीसी से पहले के अनुपात में 15 मेगावाट कम मिल रही बिजली अरवल, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में जिले में बिजली की कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। एनटीपीसी से कम बिजली की कटौती किए जाने के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति रोटेशन के अनुसार किया जा रहा है। जिसके कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। अरवल नगर परिषद एवं कुर्था नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कटौती करते हुए रोटेशन के अनुसार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अरवल जिले में गर्मी के पूर्व मात्र 38 मेगावाट में जिले के बिजली आपूर्ति होती थी लेकिन जैसे ही गर्मी बढ़ी है उसके बाद खपत 52 मेगावाट हो गयी है। बताया जा रहा है कि दिन में 40 मेगावाट में काम चल जाता है लेकिन रात होते ही 52 मेगावाट बिजली की जरूरत चाहिए। जिले में जितना बिजली चाहिए उसके अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। करीब 15 मेगावाट बिजली की कटौती की गयी है। जिसके कारण रोटेशन पर बिजली दी जा रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सोमनाथ पासवान ने बताया कि अरवल जिले में एनटीपीसी बाढ़ से 9 मेगावाट एवं बक्सर एनटीपीसी से 6 मेगावाट बिजली की कटौती की गयी है जिसके कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कम हुआ है। बिजली आपूर्ति कम होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती करते हुए रोटेशन के अनुसार बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। शहरी क्षेत्र में किसी तरह बिजली सुचारू रूप से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक बाढ़ एनटीपीसी एवं बक्सर एनटीपीसी से बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिलेगा। तब तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती करते हुए बिजली की आपूर्ति की जाएगी। एक सप्ताह तक बिजली कटौती करते हुए रोटेशन के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में बिजली उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात में बिजली की खपत ज्यादा है और बिजली की आपूर्ति कम होती है। ऐसी स्थिति में रोटेशन के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक परेशानी नहीं हो। फोटो- 25 अप्रैल अरवल- 09 कैप्शन- अरवल स्थित पावर सब स्टेशन, जहां से की जा रही रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति। इनसेट गर्मी में बिजली की कटौती और लो वोल्टेज से परेशानी बढ़ी रतनी, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान के मौसम में बिजली की आंख मिचौनी की समस्या से शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त है। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौनी व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार से अधिक बिजली गुल होना आम बात हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। अधिकांश दिन रात्रि में शाम से आधी रात तक बिजली गुल रहती है। बिजली की इस आंख मिचौनी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं । क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से किसानों को सिचाई करने में समस्या आ रही है। किसानों को मजदूरी अधिक देना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन